सीबीआई ने 1.86 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट  मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क दो मुख्य तरीकों से काम कर रहा था.म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क  फर्जी या किराए के बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर की जाती थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

सीबीआई ने देशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 राज्यों में छापेमारी की और करीब ₹1.86 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह ठगी केरल के कोट्टायम जिले के एक वरिष्ठ नागरिक से की गई थी.जांच एजेंसी के मुताबिक डिजिटल फॉरेंसिक और पैसों के लेन-देन की गहन जांच के बाद एक बड़ा नेटवर्क सामने आया, जो कई राज्यों में फैला हुआ था. शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के संकेत भी मिले हैं.

किन-किन जगहों पर छापेमारी?

सीबीआई ने एक साथ गोवा, बेंगलुरु (कर्नाटक), पलक्कड़ (केरल), नागपुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना) और दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चलाया.इस दौरान डिजिटल डिवाइस, डेबिट कार्ड, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और कई अहम सबूत बरामद किए गए हैं. जब्त सामान की जांच जारी है. जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क दो मुख्य तरीकों से काम कर रहा था.म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क  फर्जी या किराए के बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर की जाती थी.फर्जी तरीके से ली गई सिम कार्ड लोगों को 5G सिम अपग्रेड का लालच देकर उनके KYC डॉक्यूमेंट हासिल किए जाते थे और उन्हीं दस्तावेजों से सिम एक्टिवेट कर फ्रॉड में इस्तेमाल किया जाता था.

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान ब्लेसिंग जैकब अब्राहम, मोहम्मद मुस्ताक और मोहम्मद जुनैद के रूप में की गई है. अब्राहम की गिरफ्तारी गोवा के होटल से की गई है जबकि अन्य दो को नागपुर और बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला है कि यह फर्जी तरीके से सिम कार्ड दिलवाने का काम करता था.

आरोप है कि 5G अपग्रेड के नाम पर लोगों को ठगकर उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया जाता था.सीबीआई का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े देश-विदेश के अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. एजेंसी का दावा है कि यह ऑपरेशन डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर ठगी के बड़े गिरोहों की कमर तोड़ने की दिशा में अहम कदम है.सीबीआई ने साफ किया है कि संगठित साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि डिजिटल सिस्टम पर लोगों का भरोसा बना रहे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या जंग में ईरान से पिछड़ गए Trump और Netanyahu? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article
CBI