ड्यूटी के साथ सेहत का ख्याल भी जरूरी, दिल्ली पुलिस के जवानों को कार्डियक हेल्थ कैंप में मिले टिप्स

दिल्ली में बढ़ते हार्ट बीमारियों को देखते हुए, दिल्ली पुलिस और 'iLive Connect' ने पुलिसकर्मियों के लिए शास्त्री पार्क में कार्डियक हेल्थ कैंप का आयोजन किया. जहां पुलिसकर्मियों को हेल्थ टिप्स दिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों द्वारा संचालित AI हेल्थकेयर इकोसिस्टम iLive Connect के साथ मिलकर कार्डियक हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया. शास्त्री पार्क स्थित आईटी पार्क में आयोजित इस कैंप में ड्यूटी के भारी दबाव में रहने वाले पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन और दिल की बीमारियों से बचाव के आधुनिक उपायों की जानकारी दी. 

दिल्ली में चौंकाने वाले आंकड़े

हेल्थ कैंप के दौरान दिल्ली में हार्ट रोगों के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए गए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में दिल्ली में हार्ट अटैक से 22,385 मौतें दर्ज की गई थीं. वहीं 2024 में यह संख्या तेजी से बढ़कर 34,539 तक पहुंच गई. यह दर्शाता है कि हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

पुलिसकर्मियों की हार्ट हेल्थ की हुई जांच

इस कैंप में पुलिसकर्मियों के लिए कई सेशन आयोजित किए गए. पुलिसकर्मियों की हार्ट हेल्थ की बुनियादी और एडवांस जांच की गई. हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और बचाव के तरीकों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों और AI आधारित स्वास्थ्य समाधानों के बारे में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर (ट्रांसपोर्ट) मिलिंद महादेव डुंबरे, डीसीपी (मेट्रो और रेलवे) भरत रेड्डी बोम्मारेड्डी और iLive Connect के संस्थापक डॉ. राहुल चंदोला शामिल हुए. डॉ. चंदोला एक वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन भी हैं. इस कैंप में 30 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अपनी सेहत की जांच करवाई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के 173 स्मारकों की बदहाली पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, ASI चीफ से पूछा- क्यों न चलाएं अवमानना का केस?

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए महादेव ने कहा, 'अगर हम अपने दिल का ख्याल रखेंगे, तो हमारा दिल हमारा ख्याल रखेगा. जीवन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है. रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच, हमें अपने लिए भी समय निकालना चाहिए.' उन्होंने डॉ. चंदोला की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने बहुत ही सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया कि दिल की सेहत कितनी कीमती होती है.

यह भी पढ़ें: मिग 29 और होगा घातक, ASRAAM मिसाइल से दुश्मन का बचना होगा नामुमकिन, हवा में भी मार गिराएगा

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Mohan Yadav का बड़ा बयान: PM मोदी ने घटाई Excise Duty, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे