भारत-अमेरिका के बाद कनाडा में भी गोल्डी बराड़ मोस्ट वांटेड, ढाई लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ कनाडा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे देश के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया है. खास बात यह है कि उसे इस सूची में वांटेड नंबर-1 के तौर पर रखा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गोल्डी बराड़ पर कनाडा का बड़ा एक्शन
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में नंबर एक पर रखा है
  • गोल्डी बराड़ पर सितंबर 2023 में विन्निपेग में हुए सुखदूल सिंह गिल की हत्या का आरोप है
  • कनाडाई अधिकारियों ने गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित किया है

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए कनाडा ने उसे अपनी 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया है. कनाडाई अधिकारियों ने उस पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम भी घोषित किया है. खास बात यह है कि गोल्डी बराड़ को इस लिस्ट में वांटेड नंबर-1 के रूप में रखा गया है.

कनाडाई एजेंसियों के मुताबिक, गोल्डी बराड़ पर सितंबर 2023 में विन्निपेग में 39 साल के सुखदूल सिंह गिल की हत्या का आरोप है. 20 सितंबर 2023 को हेजलटन ड्राइव इलाके के एक घर पर हुई गोलीबारी में सुखदूल सिंह गिल की मौत हो गई थी. इसी मामले में 23 फरवरी 2026 को गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. दोनों आरोपी अब तक फरार हैं.

गोल्डी बराड़ की तलाश पहले से ही अमेरिका और भारत की एजेंसियां कर रही हैं. इससे पहले FBI ने उसे अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल करते हुए 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किया था. वहीं भारत की NIA भी उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है.

अगर अमेरिका, कनाडा और भारत द्वारा घोषित इनाम को मिलाकर देखा जाए तो गोल्डी बराड़ पर कुल इनामी राशि 11 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि गोल्डी बराड़ कई संगठित अपराध और गैंगवार मामलों में वांछित है, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की प्राथमिकता बनी हुई है.

Advertisement

कौन है गोल्डी बराड़?

गोल्डी बराड़ के नाम से कुख्यात सतविंदरजीत सिंह अपनी किशोरावस्था के दौरान पंजाब में एक मामूली अपराधी हुआ करता था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरोह चलाने वाला बन गया. पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के रहने वाला बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था और वह बिश्नोई गिरोह का एक भरोसेमंद सदस्य रहा है. माना जाता है कि अब वह बराड़-रोहित गोदारा-काला जठेड़ी गिरोह का हिस्सा है.

अमेरिका ने बिश्नोई और बराड़ पर कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संलिप्त रहने का आरोप लगाया है. कनाडाई नागरिक निज्जर की 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement

बराड़ ने कनाडा में रहते हुए अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बनाई. वहां से उसने सुपारी लेकर हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया. बराड़ पंजाब में अलग-अलग जगहों पर दर्ज 52 FIR में नामजद है. उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी सहायक सूचना देने वाले को पंजाब सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

पुलिस रिकॉर्ड में बराड़ का नाम पहली बार 2012 में पंजाब में छोटे-मोटे अपराधों के सिलसिले में आया था, जब वह किशोर था. अधिकारियों के मुताबिक, पांच साल बाद वह कनाडा चला गया, जहां से उसने गुजरात जेल में बंद बिश्नोई के साथ करीबी गठजोड़ बनाकर और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ मिलकर अपना नेटवर्क बढ़ाया.

बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद उसका अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा. गुरलाल पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष थे और अक्टूबर 2020 में विरोधी लकी पटियाल गिरोह ने उनकी हत्या कर दी थी. बदले की कार्रवाई के तौर पर, फरवरी 2021 में बराड़ ने युवा कांग्रेस के नेता गुरलाल सिंह की हत्या की साजिश रची. बराड़ पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य षडयंत्रकारी होने का भी आरोप है.

यह भी पढ़ें | अलवर का हरिचंद अमेरिका जाकर कैसे बना हैरी बॉक्सर? पिछले साल मरते-मरते बचा, अब कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

Advertisement
Featured Video Of The Day
धमकियों के बीच सितारों की सुरक्षा पर करोड़ों खर्च?

Topics mentioned in this article
Goldy Brar
Goldy Brar America
Goldy Brar Crime
Goldy Brar Gang
Goldy Brar Latest News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं