8 hours ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आ गए. इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. पुडुचेरी की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने शुक्रवार को थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा. पार्टी के उम्मीदवार अशोक आनंद ने कांग्रेस प्रत्याशी ई. विनायगम को 8,482 वोटों से हराया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में नंदीग्राम में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की और मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भी शानदार जीत दर्ज की. नंदीग्राम में, बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ को 1,64,427 वोट मिले, जबकि जमानत पर बाहर कांग्रेस के मिलन प्रधान 41,674 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. जीत का अंतर 1,22,753 वोट था, जो पांच महीने पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में सुवेंदु अधिकारी की जीत के अंतर से भी ज्यादा है. तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम विजय की पार्टी TVK जीत गई है. वहीं असम की एक लोकसभा सीट हुए उपचुनाव में भी बीजेपी को जीत मिली है. राज्यसभा सीटों में बीजेपी का परचम लहराया है.

Oct 09, 2026 22:57 (IST)

असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत

नगांव लोकसभा उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत हुई है. बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 1 लाख 42 हजार 224 वोटों से हरा दिया है.

 

Oct 09, 2026 21:43 (IST)

असम के नगांव लोकसभा सीट पर अभी तक नहीं हुई जीत की घोषणा

असम के नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट की अब तक घोषणा नहीं हुई है. बीजेपी के देवाशीष शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,41,916 वोटों से आगे हैं.

 

Oct 09, 2026 19:49 (IST)

Tamil Nadu By-Election Results LIVE: तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर भी टीवीके जीती

तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर टीवीके की के मारागाथम कुमारावेल ने अपने निकटतम प्रत्याशी डीएमके के आई पारंथामेन को 74,048 वोटों से हरा दिया.

 

Oct 09, 2026 18:15 (IST)

राज्य सभा की 11 सीटों पर हुए चुनाव और एक सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित

राज्य सभा की ग्यारह सीटों पर हुए चुनाव और एक सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. उत्तर प्रदेश की दस, उत्तराखंड की एक सीट पर  राज्य सभा चुनाव हुआ था. वहीं पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव हुआ था. बारह में से दस सीटें बीजेपी ने निर्विरोध जीतीं. दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है.

Advertisement
Oct 09, 2026 18:13 (IST)

रेजीनगर अल्पसंख्यक बहुल सीट पर जीत के बाद बीजेपी प्रत्याशी का बयान

मुर्शिदाबाद में उपचुनाव जीतने के बाद रेजीनगर को बीजेपी का विधायक मिला है.  शंखराव सरकार ने जीत के बात बताया कि अल्पसंख्यक बहुल सीट पर मिली ये जीत ये हमारा जीत नहीं है, ये कमल का जीत है. डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉक्टर हेडगेवार जी और गोलवलकर जी की जीत है. ये जीत हमारे बूथ कार्यकर्ता की जीत है. 

Oct 09, 2026 18:10 (IST)

Tamil Nadu By-Election Results LIVE: तमिलनाडु की धरापुरम सीट पर टीवीके जीती

तमिलनाडु की धरापुरम सीट पर टीवीके की उम्मीदवार सत्यभामा पी ने डीएमके प्रत्याशी सुगन्या एस को 66,841 मतों से हरा दिया है.

 

Advertisement
Oct 09, 2026 18:07 (IST)

Rejinagar Election Result LIVE: बीजेपी ने जीत ली रेजीनगर सीट

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के शंखराव सरकार ने आम जनता उन्नयन पार्टी के अपने निकटतम प्रत्याशी को 1,29,914 वोटों से हरा दिया है.

 

Oct 09, 2026 17:06 (IST)

Nandigram Election Result LIVE: नंदीग्राम में बीजेपी जीती, 1 लाख 64 हजार 427 मतों से जीती

नंदीग्राम में बीजेपी प्रत्याशी हंसी रानी रथ ने एक लाख 64,427 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है.

 

Oct 09, 2026 16:02 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: नगांव में भाजपा के देवाशीष शर्मा की बढ़त 1 लाख 49 हजार के पार

असम के नगांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के देवाशीष शर्मा की बढ़त हर चरण के साथ बढ़ती जा रही है. उनकी बढ़त 1 लाख 49 हजार से अधिक की हो चुकी है. 

 

Oct 09, 2026 15:56 (IST)

#265984 | Oct 09, 2026 12:58 (IST) Edit & Post Unpublish View Log Difference Unpin Tamil Nadu By-Election Results LIVE: मदुरंतकम सीट पर टीवीके आगे

तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर 14 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है. इन 14 राउंड की काउटिंग के बाद TVK की प्रत्याशी 14283 वोटों की लीड मिली हुई है. 

 

Advertisement
Oct 09, 2026 14:11 (IST)

Nandigram Election Result LIVE: नंदीग्राम में बीजेपी की बढ़त एक लाख के पार, दो राउंड और बाकी

नंदीग्राम में बीजेपी प्रत्याशी की लीड एक लाख के पार हो चुकी है. अभी दो राउंड की काउंटिंग बाकी है. यहां भाजपा की प्रचंड जीत अब साफ-साफ तय नजर आ रही है.

 

Oct 09, 2026 13:59 (IST)

Nandigram Election Result LIVE: नंदीग्राम में बीजेपी की बढ़त एक लाख के करीब पहुंची

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की बढ़त एक लाख के करीब पहुंच गई है. यहां 15 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होनी है. अभी तक 12 राउंड की गिनती हो चुकी है. 12वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की प्रत्याशी हसी रानी रथ 132052 वोटों के साथ मजबूती के साथ पहले नंबर पर चल रही है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी 34530 वोटों के साथ है. ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी की लीड 97522 वोटों की हो चुकी है. कहा जा सकता है कि नंदीग्राम में बीजेपी की विराट जीत तय है.

 

 

 

Advertisement
Oct 09, 2026 12:58 (IST)

Tamil Nadu By-Election Results LIVE: मदुरंतकम सीट TVK को 8700 से अधिक वोटों की लीड

तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर 7 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है. इन 7 राउंड की काउटिंग के बाद TVK की प्रत्याशी 8792 वोटों की लीड मिली हुई है. 

 

 

 

Oct 09, 2026 12:46 (IST)

Nandigram Election Result LIVE: नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 59 हजार के पार

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अभी तक 7 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. 7 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी हसी रानी रथ 59 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है. 

 

Oct 09, 2026 12:09 (IST)

Nandigram Election Result LIVE: नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 41 हजार के पार

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अभी तक 5 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. 5 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी हसी रानी रथ 41937 वोटों से आगे चल रही है. मालूम हो कि हांसी रानी रथ सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं, चंद्रनाथ रथ की हत्या विधानसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद हो गई थी. जिसको लेकर काफी बवाल मचा था. बाद में भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की मां को टिकट दिया था. 

 

Oct 09, 2026 12:02 (IST)

Rejinagar Election Result LIVE: मुस्लिम बहुल रेजीनगर में BJP को चौंकाने वाली बढ़त

मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम-बहुल रेजीनगर इलाके में सत्ताधारी BJP को चौंकाने वाली बढ़त मिली है. तीसरे राउंड की गिनती के बाद, पार्टी के उम्मीदवार शंकरव सरकार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के गुलाम नबी आज़ाद से 20,000 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

यहां भाजपा प्रत्याशी को अभी तक 28,366 वोट मिले हैं, जबकि AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे आज़ाद को 8,109 वोट मिले हैं. कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफ़ी 1,705 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

ममता की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी को 1,286 वोट मिले हैं, जबकि अरूप रॉय के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस गुट के सफ़ीउज़्ज़मान शेख़ को 490 वोट मिले हैं.

 

 


 

Oct 09, 2026 11:57 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: नगांव में भाजपा के देवाशीष शर्मा की बढ़त 86 हजार के पार

असम के नगांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के देवाशीष शर्मा की बढ़त हर चरण के साथ बढ़ती जा रही है. यहां 9वें राउंड की वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के देवाशीष शर्मा को दो लाख से अधिक वोट मिल चुके है. उनकी बढ़त 86 हजार से अधिक की हो चुकी है. 

 

Oct 09, 2026 11:47 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: नगांव में भाजपा को 57 हजार से अधिक वोटों की बढ़त

असम के नगांव में तीसरे राउंड के बाद भाजपा के देवाशीष शर्मा 1.1 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर चुके हैं. वह 57,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल 52,000 वोटों के साथ दूसरे, जबकि कांग्रेस के शिवमणि बोरा 16,000 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

Oct 09, 2026 11:20 (IST)

Thattanchavady By-Election Results LIVE: थट्टनचावेंडी सीट पर NDA प्रत्याशी की जीत से जश्न

पुडुचेरी के थट्टनचावेंडी उपचुनाव में NDA समर्थित NR कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद की जीत के बाद जश्न का दौर शुरू हो गया है. पार्टी के सदस्यों और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर, नाच-गाकर और मिठाइयाँ बाँटकर जश्न मनाया.
 

Oct 09, 2026 11:10 (IST)

Thattanchavady By-Election Results LIVE: थट्टनचावेंडी सीट पर NDA समर्थित प्रत्याशी की जीत

पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी सीट पर NDA समर्थित AINRC (NDA) के उम्मीदवार अशोक आनंद चुनाव जीत चुके हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार यहां कुल 4 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी. 4 राउंड की वोटों की गिनती के बाद अशोक आनंद ने 8482 वोटों से चुनाव जीत लिया है. उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़े और लड्डू भी बांटे. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अशोक आनंद की जीत की पुष्टि कर दी गई है.

 

 

 

Oct 09, 2026 11:02 (IST)

Tamil Nadu By-Election Results LIVE: धारापुरम में TVK प्रत्याशी 1400 वोटों से आगे

तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर TVK और AIADMK प्रत्याशी के बीच करीब 1400 वोटों का फासला है. यहां कुल 23 राउंड में वोटों की गिनती होनी है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अभी तक 6 राउंड की काउटिंग हो चुकी है. 6 राउंड की काउटिंग के बाद यहां TVK प्रत्याशी करीब 1400 वोटों से आगे चल रही है. 

 


 

Oct 09, 2026 10:56 (IST)

Nandigram Election Result LIVE: नंदीग्राम सीट पर BJP की हसीरानी रथ 9,600 वोटों से आगे

नंदीग्राम में वोटों की गिनती के शुरुआती दौर के बाद बीजेपी की हसीरानी रथ 9,600 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान दूसरे स्थान पर हैं.

 

 

Oct 09, 2026 10:46 (IST)

Rejinagar Election Result LIVE: रेजीनगर के कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया धांधली का आरोप

रेजीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफ़ी ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा था कि BJP 1,20,000 वोटों से जीतेगी, और BJP इससे भी बड़े अंतर से जीतेगी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सबसे बड़े अपराधी हैं. मुर्शिदाबाद के सभी अपराधियों को इकट्ठा किया गया और सोची-समझी धांधली करके वोटों में हेरफेर की गई. लोगों को पीछे रखा गया जबकि पुलिस आगे थी, और EVM में गड़बड़ी की गई. मैं यही कहना चाहता हूं. सीएम ने जो कहा वही नतीजे दिखा रहे हैं. यह इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री धांधली में शामिल हैं."

Oct 09, 2026 10:18 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: नगांव में बीजेपी के देबाशीष शर्मा को 26 हजार वोटों की बढ़त

असम के नगांव में BJP के देबाशीष शर्मा ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद ताजा रुझानों के मुताबिक, वे अभी 26,000 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार और बटाद्रोबा की पूर्व MLA शिबमोनी बोरा तीसरे स्थान पर हैं.

 

Oct 09, 2026 10:08 (IST)

Bypoll Results 2026 LIVE: रेजीनगर में बीजेपी 15 हजार वोटों से आगे

बंगाल उपचुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. वोटों की गिनती के दूसरे राउंड के बाद बीजेपी नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर आगे चल रही है.

नंदीग्राम

  • बीजेपी - हंसी रानी रथ पहले स्थान पर
  • कांग्रेस - मिलन प्रधान दूसरे स्थान पर

रेजीनगर

  • बीजेपी - सखराव सरकार 15 हज़ार वोटों के साथ पहले स्थान पर
  • कांग्रेस - अब्दुल्लाहिल काफ़ी दूसरे स्थान पर

Oct 09, 2026 10:02 (IST)

Thattanchavady Result LIVE: पुडुचेरी सीट पर AINRC के अशोक आनंद आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद ताजा रुझानों के अनुसार AINRC के अशोक आनंद पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर अभी लगभग 2,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के ई. विनायगम दूसरे स्थान पर हैं, और उनके बाद DMK के के. सेधु सेल्वम हैं.

 

 

 

Oct 09, 2026 10:00 (IST)

Nagaon By-Poll Election Result LIVE: नगांव में बीजेपी चल रही आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद ताजा रुझानों के अनुसार, असम की नगांव सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा 3,300 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

 

Oct 09, 2026 09:35 (IST)

Nagaon By-Poll Election Result LIVE: नगांव में बीजेपी चल रही आगे

असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव सीट पर भी डेढ़ घंटे की वोटों की गिनती हो चुकी है. शुरुआती रुझान में यहां बीजेपी आगे चल रही है. मालूम हो कि नगांव से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को मैदान में उतारा है. देबाशीष शर्मा नगांव के पूर्व डिप्टी कमिश्नर थे.

Oct 09, 2026 09:28 (IST)

Bengal By-Election Results LIVE: सवा घंटे की गिनती पूरी, बंगाल की दोनों सीटों पर BJP आगे

6 सीटों पर जारी उपचुनाव के वोटों की गिनती का करीब डेढ़ घंटे का समय पूरा हो चुका है. शुरुआती रुझान में बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा आगे चल रही है. पहले चरण की मतगणना के अंत में भाजपा के प्रत्याशी दोनों सीट पर आगे बताए. 

Oct 09, 2026 09:23 (IST)

ByPoll Vote Counting LIVE: पुडुचेरी काउंटिंग सेंटर के अंदर का वीडियो

पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. काउंटिंग सेंटर के अंदर का वीडियो सामने आया है. जिसमें मतदान कर्मी वोटों की गिनती करते नजर आ रहे हैं.

Oct 09, 2026 08:53 (IST)

Rejinagar Election Result LIVE: हुमांयू कबीर की पार्टी का कोई एजेंट काउंटिंग सेंटर में नहीं

बंगाली की रेजीनगर विधानसभा का काउंटिंग सेंटर बहरामपुर गर्ल्स कॉलेज है. सुबह से ही अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों के कैंडिडेट और काउंटिंग एजेंट काउंटर हॉल में घुस चुके हैं. लेकिन, आम जनता उन्नयन पार्टी का कोई भी कैंडिडेट या काउंटिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर में नहीं घुसा. काउंटिंग सेंटर में घुसते समय रूलिंग पार्टी BJP कैंडिडेट शंखारोव सरकार ने कहा कि इस बार मुसलमानों ने भी हमें वोट दिया है.

इस गर्ल्स कॉलेज में 315 पोलिंग स्टेशन की काउंटिंग होगी. अभी तक बताया गया है कि 21 टेबल पर 15 राउंड की काउंटिंग होगी. कुल वोटर 2 लाख 56 हजार 546 हैं। कुल वोटर टर्नआउट 80.07% रहा. पूरे काउंटिंग सेंटर को सिक्योरिटी कवर में लपेट दिया गया है.

इनपुट- रितिक मंडल

Oct 09, 2026 08:34 (IST)

Tamil Nadu By-Election Results LIVE: तमिलनाडु की दोनों सीटों पर CM विजय की TVK आगे

तमिलनाडु की दोनों विधानसभा सीट मदुरंतकम और धारापुरम पर शुरुआती रुझान में सीएम विजय की पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. दोनों सीट पर TVK कैंडिडेट मरगथम कुमारवेल और पी सत्याभामा आगे चल रही हैं. मालूम हो कि विधानसभा चुनावों में दोनों ने अपनी सीटों पर बतौर AIADMK कैंडिडेट चुनाव जीता था, लेकिन बाद में इस्तीफा देकर TVK ज्वाईन कर ली थी. उपचुनाव में सीएम विजय ने मदुरंतकम से मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्याभामा को टिकट दिया था.
 

Oct 09, 2026 08:25 (IST)

Bypoll Election Results 2026 LIVE Updates: नंदीग्राम के नतीजों पर सबकी नजर, ममता कांग्रेस के भरोसे

6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा नजर बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर है. नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे. हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई. यहां BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है.
 

Oct 09, 2026 08:22 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: बदरुद्दीन अजमल बोले- UDF के चेहरे पर होगी मुस्कान

असम में नगांव उपचुनाव पर AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि नतीजों के दिन अजमल और UDF के चेहरे पर मुस्कान होगी, जबकि बाकी लोग रोएंगे. हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने अपना समर्थन जताया. अजमल ने कहा कि न्यायपालिका में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. ज्ञानेश कुमार को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए.

Oct 09, 2026 08:14 (IST)

Bypoll Election Results 2026 LIVE Updates: डीएम की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रांग रूम का ताला

तमिलनाडु के मदुरंतकम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने पर जिला कलेक्टर, रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में EVM वाले सीलबंद कमरे का ताला तोड़कर उसे खोला गया.
 

Oct 09, 2026 08:03 (IST)

ByPoll Vote Counting LIVE: उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सुबह 8 बजते ही वोटों की गिनती शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. इसके बाद EVM की गिनती शुरू होगी. कुछ देर बाद शुरुआती रुझाने आने लगेंगे.
 

Oct 09, 2026 08:01 (IST)

Tamil Nadu ByPoll Vote Counting LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार की पहली परीक्षा

तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में शुरू होगी. मई में TVK के सत्ता में आने के बाद हो रहे इन अहम उपचुनावों को पार्टी की लोकप्रियता की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी पार्टी AIADMK को उम्मीद है कि वह अप्रैल के विधानसभा चुनावों में TVK से हारी हुई सीटें वापस हासिल कर लेगी.

वोटों की गिनती धारापुरम (तिरुपुर ज़िला) के LRG गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज और मदुरांतकम के लिए आथुर (चेंगलपट्टू ज़िला) के इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में होगी. जहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं.

Oct 09, 2026 07:58 (IST)

Dharapuram Madurantakam Result LIVE: थट्टनचावडी उपचुनाव की मोतीलाल नेहरू कॉलेज में हो रही काउंटिंग

पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे लॉस्पेट के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी. जहां भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है और पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वहां भारी सुरक्षा बल की तैनाती नजर आ रही है. 

Oct 09, 2026 07:58 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: क्या अजमल संसद में वापसी कर पाएंगे?

असम में नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो रही है. मतदान 6 अक्टूबर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था और मतदान प्रतिशत लगभग 76% रहा. चुनावी मैदान में 15 उम्मीदवार हैं. कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने यहां 2019 और 2024 में जीत दर्ज की थी. लेकिन उन्होंने मार्च में इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और अप्रैल 2026 के असम चुनाव में जीत हासिल की, जिससे नंगांव सीट खाली हो गई.

इस चुनावी मैदान में एक बड़े नेता AIUDF प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल भी हैं, जो खुद लोकसभा में वापसी की कोशिश में उतरे हैं. नगांव मुस्लिम बहुल सीट है. जानकारों का मानना ​​है कि यहां कांग्रेस और AIUDF के बीच माइनॉरिटी वोटों का बंटवारा हो सकता है और यही नतीजे तय कर सकता है.

नगांव में BJP के पास हिंदू और आदिवासी वोटों का मज़बूत आधार है और पार्टी ने 1999 से 2014 के बीच यहाँ जीत हासिल की थी. यह नतीजा इस बात का भी पहला टेस्ट होगा कि बोरदोलोई के BJP में शामिल होने का नगांव के वोटरों पर क्या असर पड़ा है.

इनपुट- रत्नदीप चौधरी

Oct 09, 2026 07:50 (IST)

Nagaon ByPoll Election Result LIVE: असम के नगांव में त्रिकोणीय मुकाबला

असम के नगांव लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां अजमल, बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है. नगांव में 76% मतदान हुआ था. यह एक मुस्लिम बहुल सीट है. नगांव में हिंदू और आदिवासी वोटों पर बीजेपी की मजबूत पकड़ है. लेकिन देखना होगा कि क्या मुस्लिम वोट अजमल और कांग्रेस के बीच बंटेंगे?

मालूम हो कि कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने 2024 में नागांव सीट जीती थी. कांग्रेस सांसद के बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को मैदान में उतारा है. शर्मा नगांव के पूर्व डिप्टी कमिश्नर थे.

जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक सिबामनी बोरा को मैदान में उतारा है. वहीं AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल भी चुनावी मैदान में हैं. अजमल 2024 में धुबरी से पिछला लोकसभा चुनाव 10 लाख से ज़्यादा वोटों से हार गए थे.
 

Oct 09, 2026 07:41 (IST)

Bypoll Election Results 2026 LIVE Updates: नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव का महत्व क्या?

उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू होगी. नंदीग्राम और रेजीनगर के इन नतीजों से पश्चिम बंगाल के मौजूदा राजनीतिक रुख का अंदाजा मिलने की संभावना है, जहां भाजपा ने 15 साल तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हटाकर सरकार बनाई है.

मंगलवार को हुए दोनों उपचुनाव भले ही चार महीने पुरानी भाजपा सरकार पर कोई जनमत संग्रह नहीं हैं लेकिन विपक्ष से सत्ता में आने के बाद पार्टी की चुनावी ताकत का आकलन करने और विपक्षी खेमे की स्थिति पर गौर करने के लिए इन परिणामों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के करीब 5.24 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ स्तर पर अनियमितताओं और छिटपुट झड़पों के आरोप लगे.

रेजीनगर में पुलिस के साथ झड़प के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं कांग्रेस ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की. आयोग ने मतदान को कमोबेश शांतिपूर्ण बताया. उसके शिकायत निगरानी तंत्र पर 37 शिकायतें मिलीं जबकि राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर 60 शिकायतें दर्ज की गईं.
 

Featured Video Of The Day
By-Election Results | बंगाल उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले
Topics mentioned in this article
Bypoll Election Results
Nandigram Bypoll Result
Rejinagar Bypoll Result
Nagaon Chunav 2026
Election Result Live Update