एंट्री कर रहा था एग्जिट कर दिया; दिल्ली में प्लास्टिक कारोबारी का मर्डर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कारोबारी वरुण गांधी की हत्या की जिम्मेदारी नामी गैंग लॉरेंश बिश्नोई ने ली है. गैंग की ओर से एक सदस्य ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि ये बीच में एंट्री कर रहा था इसलिए एग्जिट कर दिया. पोस्ट रणदीप मलिक नाम के शख्स ने लिखी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक कारोबारी वरुण गांधी की गोली मारकर हत्या
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रणदीप मलिक ने फेसबुक पोस्ट पर हत्या की जिम्मेदारी ली
  • हमलावर तीन से चार हथियारबंद युवक थे,बाइक पर सवार होकर आए, कई राउंड गोलियां चलाईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली सोमवार दोपहर प्लास्टिक कारोबारी के मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. कारोबारी वरुण गांधी की हत्या की जिम्मेदारी नामी गैंग लॉरेंश बिश्नोई ने ली है. गैंग की ओर से एक सदस्य ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि ये बीच में एंट्री कर रहा था इसलिए एग्जिट कर दिया.पोस्ट रणदीप मलिक नाम के शख्स ने लिखी है जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बता रहा है. 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जान

घटना कल दिल्ली के आउटर‑नॉर्थ जिले के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में घटी थी. पेशे से प्लास्टिक का व्यापार करने वाले 35 वर्षीय वरुण गांधी पर तीन से चार हथियारबंद हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और कई राउंड गोलियां चलाईं. व्यापारी ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की,लेकिन हमलावर उसके पीछे दौड़े और लगातार फायरिंग करते रहे.घटना का पता तब चला जब दोपहर करीब 12:51 बजे महाराजा अग्रसेन अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को गनशॉट इंजरी के साथ लाया गया है और उसे मृत घोषित कर दिया गया है.

एंट्री कर रहा था एग्जिट कर दिया 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रणदीप मलिक ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि जय महाकाल....जय श्री राम जिस बिजनेसमैन वैभव गांधी की सेक्टर-4 बवाना दिल्ली हत्या हुई है,ये मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने करवाई है.हमने कॉल की थी. ये वहां बीच में इंट्री कर रहा था.इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया और सभी कान खोल कर सुन लो,अगर किसी ने हमारे काम के बीच
में आने की कोशिश भी की तो उसको बिना कॉल किए ही मरवा देंगे.

Featured Video Of The Day
Harivansh चुने गए Rajya Sabha के उपसभापति, PM Modi ने कैसे दी बधाई? | PM Modi In Rajya Sabha
Topics mentioned in this article