'मेरे पति के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन...' : मुंबई में मुस्लिम महिला ने क्यों कहा ऐसा, जान लीजिए पूरी कहानी

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने उस लड़की का इस्तेमाल किया. जब मेरी बेटी को पता चला कि उसका दूसरी लड़की के साथ अफेयर है तो मेरी बेटी ने अपनी सास से इस बारे में बात की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई में एक मुस्लिम महिला ने पति पर शोषण और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की मांग की.
  • पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लव जिहाद से जुड़ी है और पति का पहले अफेयर था.
  • आरोपी ने दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाए और बेटी के साथ मारपीट तथा प्रेग्नेंसी में अबॉर्शन करवाई गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई में एक मुस्लिम महिला ने पति पर शोषण का आरोप लगाया और बुलडोजर के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़िता और उसके पिता ने'लव जिहाद' और तीन तलाक पर कानूनों को और सख्त करने की अपील की.

पीड़िता के पिता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि मेरी बेटी की शादी एक दिसंबर 2019 को साकी नाका में वसीम अली शेख से हुई थी. यह मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा है. मैं इसे 'लव जिहाद' इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मेरी बेटी की शादी से पहले पति का दूसरे समुदाय की लड़की के साथ अफेयर था.

'लड़की होने की जानकारी हुई तो अबॉर्शन करवा दिया गया'

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने उस लड़की का इस्तेमाल किया. जब मेरी बेटी को पता चला कि उसका दूसरी लड़की के साथ अफेयर है तो मेरी बेटी ने अपनी सास से इस बारे में बात की. इस पर उसकी सास ने उसे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि पहले बच्चे के बाद, जब दूसरी प्रेग्नेंसी में लड़की होने की जानकारी हुई तो अबॉर्शन करवा दिया गया.

उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद तीन लड़कियों को शिकार बना चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नौकरी करता है. पीड़िता के पिता ने सरकार से गुहार लगाई कि जैसे यूपी में बुलडोजर चलता है, वैसी ही इसके घर पर भी बुलडोजर चले.

Advertisement

'उससे पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड थी'

पीड़िता ने आईएएनएस से बताया कि 'शादी हो जाने के बाद और उससे पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड थी. शादी के बाद भी उसका बाहर रिश्ता चलता रहा. मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी, क्योंकि मैं खुद एक महिला हूं. कुछ बातचीत तो हद से भी आगे बढ़ गई थी, इसलिए मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती. पीड़िता ने बताया कि मैंने कुछ चीजें देखी हैं, जिनमें आपत्तिजनक तस्वीरों का आदान-प्रदान भी शामिल है, वे तस्वीरें उस लड़की और आरोपी ने एक-दूसरे को भेजी थी. मेरे साथ मारपीट की जाती थी. पीड़िता ने आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई.

ये भी पढे़ं :  दिल्ली IRS की बेटी हत्याकांड मामला: मर्डर के बाद अपने पिता और चाचा के लगातार संपर्क में था आरोपी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Adani Energy Solutions Limited के मुनाफे में बंपर बढ़ोतरी, FY2026 की चौथी तिमाही में किया कमाल
Topics mentioned in this article