20 days ago

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित बोरूज पेट्रोकेमिकल्स प्लांट के कई हिस्सों में लगी आग की वजह से काम रोक दिया गया है. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी और बताया कि एयर डिफेंस फोर्स ने एयर स्ट्राइक का सफल बचाव किया लेकिन इस दौरान मलबा गिरने से प्लांट के कई हिस्सों में आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश के बीच प्लांट में काम तुरंत रोक दिया गया है. नुकसान का अंदाजा लगाने तक काम बंद ही रहेगा. जारी रहेगा. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने कहा कि मामले का अपडेट लोगों को दिया जाता रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकार की ओर से मुहैया कराई सूचना पर नजर बनाए रखें. साथ ही बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें. 

Breaking News Live Update:

Apr 05, 2026 22:49 (IST)

'सारे पावर प्लांट और बाकी सभी प्लांट खो देंगे...'

ट्रंप ने कहा कि अगर वे हमारी बात नहीं मानते. तो वे पूरे देश में अपने सारे पावर प्लांट और बाकी सभी प्लांट खो देंगे. अगर वे मंगलवार शाम तक कुछ नहीं करते, तो उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं बचेगा और न ही कोई पुल खड़ा रहेगा. उस देश को दोबारा बनाने में 20 साल लगेंगे, अगर वे खुशकिस्मत रहे तो. अगर उनका कोई देश बचा तो. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि अगर आम लोगों के इस्तेमाल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो 93 मिलियन आबादी वाले देश ईरान के लोगों को नुकसान पहुंच सकता है, तो ट्रंप ने कहा कहा कि नहीं, वे चाहते हैं कि हम ऐसा करें.

Apr 05, 2026 16:01 (IST)

चंडीगढ़ बीजेपी कार्यालय ब्लास्ट केस : 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा एसटीएफ के सहयोग से रेवाड़ी से गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह को पकड़ा गया, जो दोनों ही पंजाब के मोरिंडा के रहने वाले हैं. जांच में सामने आया है कि बलजोत सिंह जोत, जो फिलहाल पुर्तगाल में रह रहा है, उसने सोशल मीडिया के जरिए गुरतेज सिंह को अपने गैंग में भर्ती किया था.

Apr 05, 2026 15:59 (IST)

इजरायल में उत्तर प्रदेश के 6000 से अधिक श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित

तनावपूर्ण हालात के बावजूद इजरायल में उत्तर प्रदेश के 6000 से अधिक श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं. CM योगी सरकार लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर उनकी वापसी की भी व्यवस्था की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. शन्मुगा सुंदरम नियमित रूप से भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं. दूतावास के अधिकारियों के माध्यम से यूपी सरकार वहां कार्यरत श्रमिकों की सतत निगरानी कर रही है. फिलहाल किसी भी श्रमिक की ओर से भारत लौटने को लेकर कोई विशेष दबाव या मांग सामने नहीं आई है.

Apr 05, 2026 15:05 (IST)

ग्राउंड रिपोर्ट: ईरान युद्ध के बीच कैसे हैं इजरायल के हालात? सुनिए वहां रह रहे भारतीयों की जुबानी

Advertisement
Apr 05, 2026 14:40 (IST)

सीएम योगी का मानवीय चेहरा, जरूरतमंदों तक पहुंची 860 करोड़ की आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जरूरतमंदों को विवेकाधीन कोष से 860 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है. प्रदेश के सभी मंडलों और जनपदों में जरूरतमंदों तक सीधे आर्थिक मदद पहुंची है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिली है. 

Apr 05, 2026 14:17 (IST)

अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल्स प्लांट में लगी आग, रोका गया काम

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित बोरूज पेट्रोकेमिकल्स प्लांट के कई हिस्सों में लगी आग की वजह से काम रोक दिया गया है. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी और बताया कि एयर डिफेंस फोर्स ने एयर स्ट्राइक का सफल बचाव किया लेकिन इस दौरान जो मलबा गिरा उसकी वजह से प्लांट के कई हिस्सों में आग लग गई. 

आग बुझाने की कोशिश के बीच प्लांट में काम तुरंत रोक दिया गया है और ऐसा नुकसान का अंदाजा लगाने तक जारी रहेगा. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. कार्यालय के अनुसार, मामले का अपडेट लोगों को दिया जाता रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकार की ओर से मुहैया कराई सूचना पर नजर बनाए रखें, साथ ही बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें. 

Advertisement
Apr 05, 2026 14:15 (IST)

असम की जनता ने BJP-NDA को एकतरफा जीत दिलाने का संकल्प लिया: शिवराज सिंह चौहान

असम के गोलाघाट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां की जनता ने भाजपा-एनडीए को एकतरफा जीत दिलाने का संकल्प लिया है. उन्‍होंने कहा कि हिमंता दा भी 'मामा' हैं, मैं भी 'मामा' हूं. इसलिए यहां जो उत्साह मैं देख रहा हूं, उसे देखते हुए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 'जय असम कांग्रेस खत्म'. 

Apr 05, 2026 14:13 (IST)

सिलीगुड़ी में बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी इलाके के बाहरी इलाके फुलबारी में पुलिस ने एक बांग्लादेशी परिवार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह परिवार कई वर्षों से जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके भारत में रह रहा था. बताया जाता है कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाए थे और करीब आठ वर्षों से अवैध रूप से देश में रह रहे थे. 

Apr 05, 2026 14:11 (IST)

पवई पुलिस का बड़ा एक्शन, गैस सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के पवई इलाके में पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.  पकड़ा गया आरोपी कई महीनों से मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस के अनुसार, शुरुआत में मामला वाहन चोरी का लगा था और इसी आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो एक बड़ा खुलासा हुआ. पता चला कि आरोपी चोरी के वाहन का इस्तेमाल कर अलग-अलग इलाकों में जाकर गैस सिलेंडर चुरा रहा था. 

Apr 05, 2026 14:02 (IST)

चुनावी रैली के दौरान थिरकते दिखे असम सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अन्य भाजपा उम्मीदवारों और नेताओं के साथ बोंगाईगांव में एक चुनावी रैली के दौरान पार्टी के चुनावी गीत पर थिरकते हुए देखे गए. असम में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी. 

Advertisement
Apr 05, 2026 13:31 (IST)

अमेरिका पर दिख रहा ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल और ट्रांसपोर्ट कीमतों में इजाफा

ईरान के खिलाफ युद्ध का असर अमेरिकियों पर पड़ना शुरू हो गया है. अमेजन ने ई-कॉमर्स डिलीवरी पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है और कुछ एयरलाइंस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए चेक-इन बैगेज शुल्क में भी बढ़ोतरी की है. शुक्रवार को अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत बढ़कर 4.09 डॉलर प्रति गैलन हो गई, जो युद्ध शुरू होने से ठीक पहले की कीमत से एक डॉलर से अधिक है और अगस्त 2022 के बाद से उच्चतम स्तर है. अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, डीजल की कीमत एक साल पहले के 3.64 डॉलर प्रति गैलन से बढ़कर शुक्रवार को 5.53 डॉलर प्रति गैलन हो गई है.  डीजल का उपयोग कृषि, निर्माण और परिवहन के साथ-साथ अन्य उद्योगों में भी व्यापक रूप से होता है.  

Apr 05, 2026 13:27 (IST)

क्रूज मिसाइल से इजरायल के युद्धपोत को बनाया निशाना, हिजबुल्‍लाह का दावा

हिजबुल्लाह ने रविवार को लेबनानी तट के पास एक इजराइली युद्धपोत को क्रूज मिसाइल से निशाना बनाने का दावा किया है.  मिडिल ईस्‍ट युद्ध की शुरुआत के बाद से यह इस तरह का पहला दावा है. ईरान समर्थित समूह ने एक बयान में कहा कि उसने लेबनानी तट से 68 समुद्री मील दूर स्थित युद्धपोत को निशाना बनाया और दावा किया कि युद्धपोत लेबनान की धरती पर हमले करने की तैयारी कर रहा था. हाल के कई मौकों पर लेबनान पर हमला करने के लिए इजराइली युद्धपोतों का इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement
Apr 05, 2026 13:25 (IST)

अमेरिकी पायलट को रेस्‍क्‍यू करने के अभियान के दौरान ईरान में हमलों में 5 लोग मारे गए: रिपोर्ट

ईरानी मीडिया ने रविवार को बताया कि ईरान के दक्षिण-पश्चिम में एक दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान के लापता पायलट को रेस्‍क्‍यू करने के दौरान हुए हमले में पांच लोग मारे गए हैं. तसनीम समाचार एजेंसी ने प्रांतीय अधिकारी इराज काजेमिजू के हवाले से बताया कि दक्षिण-पश्चिमी कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत के कौह-ए सियाह इलाके में हुए हमले में पांच लोग शहीद हो गए. उन्होंने कहा कि ये हत्याएं उस समय हुईं जब अमेरिका दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश कर रहा था. 

Apr 05, 2026 10:04 (IST)

मथुरा: रेप के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान लगी गोली

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में रेप के आरोपी को गोली लगी है. मथुरा में सदर पुलिस कांस्टेबल पीपी सिंह ने बताया कि 16 मार्च को हरियाणा की एक महिला को पवन नाम के एक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर स्कूल ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. इस मामले में केस दर्ज किया गया था. उन्‍होंने ब‍ताया कि आज जब आरोपी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी. पुलिस की गोली में वह घायल हो गया और उसे अस्‍पताल ले जाया गया. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है. 

Apr 05, 2026 09:48 (IST)

ईरान से अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E के पायलट का रेस्‍क्‍यू, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने की पुष्टि

अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15E के दूसरे पायलट को भी रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने विमान के दूसरे पायलट को रेस्‍क्‍यू करने की पुष्टि की है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा कि यह बहादुर योद्धा ईरान के दुर्गम पहाड़ों में दुश्मन की सीमा के भीतर था, जिसका हमारे दुश्मन पीछा कर रहे थे और हर घंटे करीब आते जा रहे थे. हालांकि वह कभी भी पूरी तरह से अकेला नहीं था क्योंकि उसके कमांडर इन चीफ, सेक्रेटरी ऑफ वार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन और साथी योद्धा चौबीसों घंटे उसकी स्थिति पर नजर रख रहे थे. 

Apr 05, 2026 09:43 (IST)

ईरान इजरायल युद्ध को रोकने और विश्‍वशांति के लिए मुंबई में विशेष यज्ञ

ईरान-इजरायल युद्ध रोकने और विश्वशांति के लिए मुंबई में आज विशेष यज्ञ किया जा रहा है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के गंभीर वैश्विक संकट को देखते हुए माटुंगा के आर्य समाज द्वारा 'विश्व शांति यज्ञ' किया जा रहा है. इस विशेष यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग शांति और सद्भाव के लिए आहुति दे रहे हैं. यज्ञ का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की कामना करना और दुनिया को विनाश से बचाना है. 

Apr 05, 2026 09:33 (IST)

बहरीन की बापको तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

बहरीन की बापको तेल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई है. मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोन से हमले के बाद आग लग गई. 

Apr 05, 2026 08:26 (IST)

हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप

हिंद महासागर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्‍टर स्‍केल पर हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. साथ ही केंद्र ने बताया है कि भूकंप का केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई पर था. 

Apr 05, 2026 08:22 (IST)

जम्‍मू-कश्‍मीर: मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

जम्‍मू-कश्‍मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है. इसके कारण इलाके में अचानक गिरावट देखी गई है. 

Apr 05, 2026 07:52 (IST)

मध्‍य प्रदेश के अनूपपुरा के कोटमा में बचाव अभियान जारी

मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोटमा में शनिवार को चार मंजिला इमारत गिर गई. आज सुबह से ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तेजी से बचाव अभियान जारी है. शनिवार शाम को इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है. 

Apr 05, 2026 07:48 (IST)

हैदराबाद में अमेरिकी गायक-गीतकार जैक जॉनसन के कार्यक्रम के दौरान छापेमारी

तेलंगाना ईगल टास्क फोर्स और पुलिस ने शनिवार देर रात हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में अमेरिकी गायक-गीतकार जैक जॉनसन के कार्यक्रम के दौरान अचानक छापेमारी की. अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें बताया गया था कि इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में ड्रग्स का सेवन हो सकता है. इस कार्यक्रम में कथित तौर पर कई फिल्मी हस्तियां और सेलिब्रिटी शामिल हुए थे. जांचकर्ताओं ने मौके पर ही ड्रग टेस्ट किट का इस्तेमाल करके कार्यक्रम में शामिल लोगों की जांच की. सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के दौरान करीब 35 लोगों का यूरिन टेस्ट किया गया. इनमें से छह लोगों में नशीले पदार्थों के होने की आशंका है और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए तुरंत हिरासत में ले लिया गया. 

Apr 05, 2026 07:43 (IST)

मदुरै में पंगुनी उत्सव के लिए थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर में जुटे श्रद्धालु

मदुरै में हर साल होने वाले पंगुनी उत्सव के लिए हजारों भक्त थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर में एकत्र हुए. 

Featured Video Of The Day
Pradeep Gupta Exclusive: बंगाल चुनाव पर प्रदीप गुप्ता का चौंकाने वाला दावा! | Bengal Election 2026
Topics mentioned in this article