1 hour ago

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में मुख्‍य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है. उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन ने कहा कि हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं. मुख्य साजिशकर्ता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है. उसे यहां लाया जा रहा है, जिसे कालियाचोक मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्‍होंने कहा कि इस मामले में अब एनआईए जांच करेगी. 
 

Breaking News Live Updates: 

Apr 03, 2026 11:55 (IST)

पंजाब विधानसभा का 13 अप्रैल को एक दिवसीय सत्र

पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 13 अप्रैल को होने जा रहा है. विधानसभा अध्‍यक्ष ने यह सत्र बुलाया है. 

Apr 03, 2026 10:56 (IST)

मालदा हिंसा मामले के मुख्‍य साजिशकर्ता को बागडोगरा में पकड़ा

पश्चिम बंगाल की मालदा की घटना को लेकर उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन ने कहा कि हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं. मुख्य साजिशकर्ता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है. उसे यहां लाया जा रहा है, जिसे कालियाचोक मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

Apr 03, 2026 10:49 (IST)

तिरूपति पहुंचे महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे, भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के किए दर्शन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तिरूपति पहुंचे हैं, जहां पर उन्‍होंने तिरुमला तिरूपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. 

Apr 03, 2026 10:11 (IST)

भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन आज भारतीय नौसेना में शामिल होगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे.

Advertisement
Apr 03, 2026 10:08 (IST)

खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं... आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा की खरी-खरी

आम आदमी पार्टी से राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी को आड़े हाथों लिया है. पार्टी के संसद में बोलने पर पार्टी की ओर से पाबंदी लगाए जाने पर राघव चड्ढा ने कहा कि खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं. 

Featured Video Of The Day
बिहार डिप्टी सीएम के आगे क्यों रो पड़ा सेना का जवाब, बोला- जान दे देंगे- VIDEO
Topics mentioned in this article