शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है. शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया, शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी. अन्ना हजारे आज से रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन करेंगे. उनकीकी मांग है कि महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू किए जाने में देरी हो रही है. लोकायुक्त को मंजूरी मिले दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सरकार ने कानून को लागू नहीं किया है. बीजेपीअध्यक्ष नितिन नबीन आज दो दिवसीय गोवा दौरे के तहत पणजी पहुंचेंगे. उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने असम दौरे पर डिब्रूगढ़ पहुंच गए हैं. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. सरमा ने कहा कि डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर अमित शाह जी का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उनकी यात्रा से ऊपरी असम में विकास, शासन और सांस्कृतिक उत्सवों सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी. हम असम की जनता के लिए उनके मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन की आशा करते हैं. चांदी के दाम गुरुवार को एकाएक 65 हजार रुपये प्रतिकिलो गिर गए. ऐसा माना जा रहा है कि आज चांदी के दामों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा.
इधर, क्रिकेटर विराट कोहली के फैन्स को बड़ा झटका लगा है. कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है, जिससे उनके 27.4 करोड़ फॉलोअर्स हैरान हैं. शुक्रवार को उनके और उनके भाई विकास के प्रोफाइल डीएक्टिवेट मिले. इन अकाउंट्स के गायब होने की कोई आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी गई है.
दिल्ली एनसीआर में अगले 72 घंटों फिर बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है.
Breaking News Updates:
कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.
मुंबई: NCP vs दोपहर 2 बजे विधान भवन में बुलाई बैठक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के अपने सभी सदस्यों की बैठक 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे विधान भवन, मुंबई में बुलाई है.
बारामती से मुंबई के लिए रवना हुईं सुनेत्रा पवार
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले बारामती से रवाना हो चुकी हैं. वे पुणे होते हुए मुंबई जा रही हैं, जहां वे रात में पुणे में रुकेंगी और शनिवार सुबह मुंबई पहुंच सकती हैं.
साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में SIT का गठन
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में जोधपुर पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है. जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने NDTV को बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है जिसकी अगुवाई एसीपी छवि शर्मा कर रही हैं.
शनिवार शाम डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार
शुक्रवार को एनसीपी नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया. जिसे पार्टी नेताओं द्वारा कहे जाने के बाद सुनेत्रा ने स्वीकार कर लिया है. सुनेत्रा पवार शनिवार शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम
NCP के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम होंगी. सुनेत्रा शनिवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी.
अजीत पवार के निधन के बाद एक्टिव हुए शरद पवार
अजीत पवार के निधन के दुख के बीच शरद पवार फिर से एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने बारामती के पास एक नदी का निरीक्षण किया. दरअसल नीरा नदी के पानी को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं.
IT रेड के दौरान बेंगलुरु के बड़े कारोबारी ने खुल को मारी गोली
बेंगलुरु बेस्ड कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सी.जे. रॉय ने आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अपने आवास पर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ठाणे: रेलवे ट्रैक के नीचे कचरे में लगी आग, ट्रेनें लेट
मुंबई से सटे ठाणे में कलवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे कचरे में लगी आग के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं.
ऐसी घटनाओं से राज्य के बारे में गलत धारणा पैदा होती है- हरीश रावत
दो कश्मीरी युवकों पर हमले के मामले में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाओं की निंदा की जानी चाहिए. सरकार को भी ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं से राज्य के विषय के बारे में धारणा गलत पैदा हो जाती है.
तमिलनाडु चुनाव में जनादेश स्पष्ट होगा-एन राम
तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव में जनादेश स्पष्ट होगा, त्रिशंकु विधानसभा या पावर शेयरिंग की संभावना नहीं है, ये दावा वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने. एनडीटीवी के कॉन्क्लेव में किया है.
ओशिवारा फायरिंग मामले में एक्टर कमाल खान को मिली जमानत
मुंबई के ओशिवारा फायरिंग मामले में गिरफ्तार एक्टर कमाल. R.खान को जमानत मिल गई है. उनको 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है.
अजित पवार की जगह कौन बनेगा डिप्टी सीएम, शनिवार को फैसला
अजित पवार के निधन के बाद उनकी जगह डिप्टी सीएम कौन बनेगा, ये शनिवार को साफ हो जाएगा. छगन भुजबल ने बताया कि शनिवार को NCP की बैठक हने जा रही है, जिसमें विधायक दल के नेता चुनने पर फैसला होगा.
नीरा और कऱ्हा नदी के संगम पर हुआ अजित पवार का अस्थि विसर्जन
महाराष्ट्र के डप्टी सीएम रहे अजित पवार का अस्थि विसर्जन शुक्रवार को नीरा और कऱ्हा नदी के पवित्र संगम पर किया गया. पवार परिवार ने सोनगाव पहुंचकर धार्मिक विधि-विधान से पवित्र संगम पर अस्थि कलश विसर्जित किया.
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने लैप्स बीमा पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर इस गिरोह के 3 आरोपियों को धर दबोचा. उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और कॉलिंग डाटा शीट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं.
दिल्ली पुलिस ने फर्जी IB अफसर को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसा शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का IPS अधिकारी बताकर लोगों को ठगता और उन पर रौब झाड़ता था. आरोपी की पहचान विमल भट्ट उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जिसे कोर्ट ने काफी समय पहले भगोड़ा घोषित कर दिया था.
क्यों गिर रही चांदी, जानें बड़ी वजह
चांदी की वर्तमान गिरावट के पीछे कई कारण हैं. लेकिन बड़ी वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है. जिन निवेशकों ने कम रेट पर खरीददारी की थी वे तेजी में माल बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं. वहीं डॉलर इंडेक्स में आ रही रिकवरी ने भी कमोडिटी मार्केट पर दबाव बनाया हुआ है.
जब भी भारी तेजी आई, औंधे मुंह गिरी चांदी
चांदी पहली बार नहीं गिरी है. इसका इतिहास हमेशा से ही ऐसा ही रहा है. जब भी इसमें एकतरफा और तेजी आई है, उसके बाद बाजार औंधे मुंह गिरा ही है. 1980 में हंट ब्रदर्स ने वैश्विक रिजर्व चांदी का एक बड़ा हिस्सा जमा किया था, जिसके बाद कीमतें 50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची. लेकिन जैसे ही बबल फूटा, महज दो महीनों में 70% से ज्यादा कीमतें गिर गई थीं और चांदी का भाव 11 डॉलर पर पहुंच गया था.
MCX पर क्या हैं चांदी के दाम, जानें
29 जनवरी को चांदी एक दिन में करीब 40 हजार तक महंगी हुई थी. लेकिन अगले ही दिन 30 जनवरी को सुबह 24 हजार रुपये सस्ती हो गई. फिलहाल MCX पर चांदी 347,800 ट्रेंड कर रही है.
चांदी में लगी आग एक दम से हुई ठंडी
चांदी पिछले कुछ दिनों से जिस तरह आसमान छू रही थी और लोग जमकर मुनाफा कमा रहे थे. लेकिन गुरुवार से चांदी के दाम गिरने शुरू हुए तो शुक्रवार तक उठ ही नहीं पाए. 30 जनवरी की सुबह बाजार में कोहराम मच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर खुदरा बाजार तक, हर जगह चांदी के दाम बुरी तरह फिसले.
कांग्रेस तमिलनाडु में अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं- कार्ति चिदंबरम
तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एनडीटीवी के तमिलनाडु कॉन्क्लेव में कहा कि कांग्रेस डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को धर्मनिरपेक्षता का रूप देती है, हालांकि उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि कांग्रेस तमिलनाडु में अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है.
दिल्ली: डॉ. एस जयशंकर से कोमोरोस के विदेश मंत्री ने की मुलाकात
दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कोमोरोस के विदेश मंत्री एमबीए मोहम्मद से मुलाकात की.
CM रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली मेट्रो के नए इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब स्टेशन का उद्घाटन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट एरिया के पास पार्क स्ट्रीट पर दिल्ली मेट्रो के एक नए इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब स्टेशन (RSS) का उद्घाटन किया.उन्होंने कहा कि मैं यहां बनाए गए इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब स्टेशन के लिए दिल्ली मेट्रो को बधाई देती हूं. इसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और तकनीकों का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यह 18 महीनों में पूरा हो गया. हमारी मेट्रो अब बिजली फेलियर की समस्या से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन
देशभर में स्कूली छात्राओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश आया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मासिक स्वच्छता (Menstrual Hygiene) का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीने के और निजता के अधिकार का अभिन्न हिस्सा है. मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की सुविधाओं का अभाव लड़कियों के सम्मान, स्वास्थ्य और समानता को गंभीर रूप से प्रभावित करता है.
दोनों NCP के विलय पर मतभेद... एनसीपी के भविष्य पर कौन लेगा अंतिम फैसला
अजित गुट का मानना है कि राजनीतिक फायदे के लिए इतनी जल्द विलय का मुद्दा उठाया जा रहा है. अजित पवार के नेता फौरन विलय नहीं चाहते, लेकिन शरद पवार गुट में इसे लेकर जल्दबाजी देखने को मिल रही है. शशिकांत शिंदे, जयंत पाटिल और राजेश टोपे विलय के पक्ष में हैं. लेकिन तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, मुंडे और भुजबल विलय को लेकर अभी असमंजस में हैं.
एडिडास और स्केचर्स जैसे ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली एक यूनिट का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग सेल की टीम ने नाइकी, न्यू बैलेंस, एडिडास और स्केचर्स जैसे ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली एक यूनिट का भंडाफोड़ किया है. मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग सेल ने बताया कि भारी मशीनें, मशहूर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स शूज़ ब्रांड के लोगो/ब्रांड नाम प्रिंट करने के लिए डाई और नकली/डुप्लीकेट जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है.
बंगाल SIR मुद्दे पर ममता की अगुवाई में TMC का दिल्ली कूच, खेला करने की हो रही तैयारी
पश्चिम बंगाल में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया जारी है और उसके साथ राजनीति भी. राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी लागतार इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला कर रही है. इस लड़ाई को अब दिल्ली लाने की तैयारी हो रही है. इसी सिलसिले में अगले सप्ताह खुद ममता बनर्जी दिल्ली आएंगी. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट और जंतर-मंतर तक ममता चौंकाने वाला कदम उठा सकती हैं.
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि तेंगनौपाल जिले से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व के पैलेस गेट इलाके से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी प्रोग्रेसिव) के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए. उन्होंने बताया कि इसी दिन इंफाल पूर्व जिले के नोंगदा इलाके से प्रतिबंधित प्रेपाक (प्रो) के एक सदस्य को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया.
एमके स्टालिन ने BJP पर कसा 'वॉशिंग मशीन' वाला तंज
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और उसकी सहयोगी एआईएडीएमके पर तीखा हमला किया है. स्टालिन ने कहा कि बीजेपी-AIADMK ने मजबूरी में हाथ मिलाया है, क्योंकि कोई भी पार्टी अकेले उनकी डीएमके हो हराने का दम नहीं रखती है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टियां भी साफ-सुधरी हो जाती हैं. एनडीटीवी तमिलनाडु शिखर सम्मेलन में स्टालिन ने बीजेपी पर 'वॉशिंग मशीन' तंज भी कसा. स्टालिन लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह राज्य में विकास के कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं. यही विकास कार्य उन्हें फिर सत्ता तक पहुंचाएगा, ऐसा उनका मानना है.
PM मोदी की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली के राजघाट पर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे.
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले युवक की सरेआम पिटाई
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक को पीटा और कपड़े उतार सड़क पर जुलूस निकालने की घटना सामने आई है. MNS कार्यकर्ताओं ने युवक को तलाशा और फिर उसकी पिटाई की. दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक ने MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था. वीडियो सामने आने के बाद मनसे कार्यकर्ता आक्रोशित थे. कार्यकर्ताओं ने युवक की पहचान की और उसका घर ढूंढ निकाला. युवक के घर पहुंचकर मनसे कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि महाराष्ट्र के सम्मानीय नेताओं के खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्यकर्ताओं ने केवल पिटाई ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं ने उस युवक का बीच सड़क पर जुलूस निकाली और उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई.
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है. शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया, शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी. वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा यानी एक फरवरी के स्नान बाद शंकराचार्य जाएंगे, तब तक उनको मना लेंगे. 28 जनवरी को शंकराचार्य के वाराणसी आने के बाद लखनऊ के दो बड़े अधिकारियों ने महाराज जी से संपर्क किया और पूर्णिमा पर माघ मेले में स-सम्मान स्नान कराने की बात कही. इस पर शंकराचार्य ने दो शर्त रखी हैं.
गैंगस्टर रवि पुजारी को एक बार फिर हिरासत में
मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को एक बार फिर हिरासत में लिया है. यह मामला साल 2014 का है, जो सांताक्रूज़ इलाके में दर्ज ₹2 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा हुआ है. गुरुवार को पुलिस ने पुजारी को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 31 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.
Politics on UGC Rules: मुगल शासन के आखिरी शासक थे अखिलेश, अब कभी नहीं बनेंगे CM
यूसीजी को लेकर गरमाई सिसायत के बीच संगीत सोम बोले- कुछ लोग बिना तत्वों के बयान बाजी कर रहे हैं. संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह बौखला गए हैं. मैं पहले भी कहता हूं कि मुगल शासन के आखरी शासक थे अखिलेश, अब वो कभी लौट नहीं पाएंगे.
Arunachal Fire: अरुणाचल के जंगल में लगी आग बुझाने में जुटे सेना के हेलीकॉप्टर
अरुणाचल प्रदेश की लोहित घाटी में लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर जंगल में आग लग गई है, जिसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों से जंगल की आग को बुझाने के लिए पानी छिड़का जा रहा है. इन हेलीकॉप्टरों द्वारा अब तक 12,000 लीटर पानी गिराया जा चुका है.
Anna Hazare Protest:अन्ना हजारे आज से फिर अनशन पर
अन्ना हजारे आज से रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन करेंगे. उनकीकी मांग है कि महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू किए जाने में देरी हो रही है. लोकायुक्त को मंजूरी मिले दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सरकार ने कानून को लागू नहीं किया है.














