भाजपा आज अपना स्थापना दिवस मना रही है. 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना की गई थी. इस मौके पर पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दी गई हैं. पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा किया गया कि राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चले वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. साथ ही भाजपा के स्थापना दिवस पर योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं. नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प और अंत्योदय के लक्ष्य को दोहराते हुए जनसेवा व विकसित भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जताई.
Breaking News Live Updates:
भारत ने बाढ़ और भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान को आपातकालीन राहत सामग्री भेजी
भारत ने अफगानिस्तान में हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप के कारण अफगान लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में भारत मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेज रहा है, जिसमें रसोई के सामान, स्वच्छता किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग आदि शामिल हैं.
अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले में NIA की बिहार में कई जगहों पर छापेमारी
अवैध हथियारों की तस्करी मामले में बिहार में छापेमारी की जा रही है. एनआईए ने बिहार की कई जगहों पर छापेमारी की है.
एयरपोर्ट की तरह चमकेंगे दिल्ली के रेलवे स्टेशन! उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया प्लान
असम चुनाव: कमान से छूटा तीर, राहुल गांधी का रिएक्शन हो गया वायरल
भारत माता का गौरव सदैव बढ़ाते रहेंगे... असम के सीएम ने दी भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा स्थापना दिवस पर एक पोस्ट कर कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित और अंत्योदय के आदर्श से प्रेरित भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की एकता ने पार्टी को निरंतर मजबूत बनाया है. इसी संकल्प और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर भारत माता का गौरव सदैव बढ़ाते रहेंगे.
सीएम योगी ने दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों व सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है.
उन्होंने आगे लिखा कि नेशनल फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है. भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है. विस्तार की नहीं, विचार की है. 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के संकल्प की सिद्धि की है. हर कार्यकर्ता की निष्ठा, निरंतरता और निस्वार्थ भाव ने 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को गति दी है. राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी सभी विभूतियों का अभिनंदन.
भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है... मिडिल ईस्ट जंग पर डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि हमें शांति की बात करनी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कूटनीति बहुत अच्छी है और वे इस मुद्दे में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ईरान के खिलाफ युद्ध नहीं था, बल्कि यह युद्ध सभी मनुष्यों के खिलाफ था; यह पूरी दुनिया के खिलाफ था. आप देखेंगे कि इस युद्ध का परिणाम यह है कि इस समय विभिन्न देशों में बहुत से लोग पीड़ित हैं.














