मुश्किल में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाली बेंद्रे, पति गोल्‍डी बहल पर लगा जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप

पुणे जिले के मावल तहसील के उकसान गांव में एक जमीन सौदे को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल कानूनी विवादों में घिर गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे के मावल में सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल पर 30 गुंठा जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगा
  • किसान चंद्रकांत शिंदे ने दावा किया कि जमीन पर उनके परिवार का 1957 से कानूनी अधिकार है
  • शिकायत में कहा गया कि जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास हुआ और परिवार को धमकाया भी गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल पर पुणे के मावल में करीब 30 गुंठा (3,630 गज) जमीन के सौदे में धोखाधड़ी और नियमों के उल्लंघन का आरोप है. स्थानीय किसान चंद्रकांत शिंदे का दावा है कि जिस जमीन को गोल्डी बहल ने खरीदा है, उस पर 1957 से उनके परिवार का पैतृक अधिकार है, जिसे नजरअंदाज कर यह अवैध खरीदारी की गई है. इस मामले में अब वडगांव मावल के सिविल कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

30 गुंठा जमीन का विवाद 

किसान चंद्रकांत शिंदे के दावों के अनुसार, उकसान स्थित 30 गुंठा जमीन यानी करीब 32,000 वर्ग फुट ज़मीन पर साल 1957 से पहले से उनके परिवार का कानूनी हक है. उनका आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके अधिकारों को नजरअंदाज कर यह जमीन बेची और खरीदी गई है. किसान शिंदे ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि संबंधित जमीन पर अवैध निर्माण करने का प्रयास किया गया और उनके परिवार को डराया-धमकाया गया. इससे पहले यह मामला पुलिस के पास भी गया था, लेकिन मामला सिविल होने के कारण अदालत का दरवाजा खटखटाया गया.

सोनाली बेंद्रे ने आरोपों को किया खारिज

वर्तमान में इस जमीन पर स्टे ऑर्डर प्राप्त करने की मांग की गई है. अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगी. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनाली बेंद्रे और उनके वकीलों ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. अभिनेत्री का कहना है कि उनका नाम किसी भी सरकारी दस्तावेज या जमीन की खरीदी-बिक्री के कागज में नहीं है. यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और केवल पैसे ऐंठने के मकसद से लगाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें :- धुरंधर के रहमान डकैत को एक्टिंग सिखाता था यह टीवी एक्टर, फरदीन, विवेक और सोनाली के भी रह चुके हैं गुरु

Advertisement

सोनाली बेंद्रे के वकील, एडवोकेट राजू शिंदे के अनुसार, किसान द्वारा पहले भी कई बार सरकारी विभागों तहसीलदार और एसडीओ में अपील की गई थी, जिसे अदालतों ने खारिज कर दिया है. किसान चंद्रकांत शिंदे ने इस मामले में सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल और दो अन्य व्यक्तियों को पक्षकार बनाया है. सेलिब्रिटी और एक आम किसान के बीच इस विवाद ने मावल क्षेत्र में काफी चर्चा छेड़ दी है. फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें :- सोनाली बेंद्रे से है इस डायरेक्टर से खास रिश्ता, जिनकी हर फिल्म में होता था आर डी. बर्मन का संगीत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today: ट्रंप के भाषण देने के बाद पूरी दुनिया का हो गया नुकसान, आखिर कैसे?
Topics mentioned in this article