चार दिन से बेटे के शव के साथ रह रहे थे नेत्रहीन मां-बाप, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

दृष्टिबाधित बुजुर्ग दंपति को पता नहीं था कि उनके छोटे बेटे की मौत हो चुकी है और वो खाने तथा पानी के लिए उसे आवाज़ लगाते रहे, मगर कोई जवाब नहीं मिला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हैदराबाद:

तेलंगाना के हैदराबाद में एक दृष्टिबाधित बुजुर्ग दंपति पिछले चार दिनों से अपने घर में 30 साल के बेटे के शव के साथ रह रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्हें पता नहीं चला कि बेटे की मौत हो चुकी है.

पुलिस ने बताया कि जब घर से बदबू आने लगी तो सोमवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची तो उसे वहां एक शव और आधी चेतना की अवस्था में ज़मीन पर पड़े बुजुर्ग पति-पत्नी मिले.

नगोले थाने के प्रभारी ए. सूर्य नायक ने बताया कि शख्स की घर में ही मौत हो गई थी और शक है कि उसकी मौत चार-पांच दिन पहले सोये हालत में हुई थी.

अधिकारी ने बताया कि दृष्टिबाधित बुजुर्ग दंपति को पता नहीं था कि उनके छोटे बेटे की मौत हो चुकी है और वो खाने तथा पानी के लिए उसे आवाज़ लगाते रहे, मगर कोई जवाब नहीं मिला.

पुलिस ने बताया कि उनकी आवाज़ शायद पड़ोसी भी नहीं सुन सके. हमने उन्हें खाना और पानी उपलब्ध कराया.

दंपति से उनके बड़े बेटे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे सूचित किया, जो शहर में दूसरे इलाके में रहता है.

Advertisement

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 'BJP की जीत तय' Rajnath Singh का बड़ा दावा! | Mamata Banerjee |NDTV India