पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 19 उम्मीदवारों पर खेला दांव

भारतीय जनता पार्टी ने BJP ने कूचबिहार दक्षिण रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (अजा) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (अजा) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास जैसे उम्मीदावारों को मैदान में उतारा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी तीसरी लिस्ट
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पार्टी ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस और राजगंज से दिनेश सरकार को चुनाव मैदान में उतारा है
  • दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री रह चुके निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था
  • बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी महत्व देते हुए कुल उन्नीस महिलाओं को अपनी दूसरी सूची में जगह दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने कुल 19 उम्मीदवारों पर दांव खेला है. BJP ने कूचबिहार दक्षिण रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (अजा) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (अजा) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास और पानीहाटी से रत्ना देबनाथ को मैदान में उतारा है. पार्टी ने अन्य सीटों पर भी मैदानी हकीकत को ध्यान में रखकर और सभी समीकरण को साधने की कोशिश करते हुए उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

BJP ने अपनी दूसरी सूची मेंकुल 111 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे, जिनमें कई चर्चित और नए चेहरे शामिल थे.पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रह चुके निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था. 40 वर्षीय प्रमाणिक पहले कूचबिहार लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 के आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.जारी सूची के अनुसार सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार को जगद्दल से टिकट दिया गया था, जबकि पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा सीट से मैदान में उतारा गया था. इसके अलावा शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर, अरूप चौधरी को कामरहाटी और रेखा पात्रा को हिंगलगंज से उम्मीदवार बनाया गया था.

भाजपा की दूसरी सूची में 19 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई थी. अभिनेत्री से नेता बनी रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट मिला था, जबकि रेखा पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी. पात्रा इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में बसीरहाट से भाजपा की उम्मीदवार रह चुकी है. पार्टी ने मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, दार्जिलिंग से नोमान राय, रानाघाट दक्षिण से असीम कुमार बिस्वास, गायघाटा से सुभ्रत ठाकुर और एगरा से दिव्येंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है. दिव्येंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के राज में बंगाल बन जाएगा बांग्लादेश... NDTV से एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत में बरसे सुकांत मजूमदार


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: दुनिया का तेल निकालेगा अमेरिका? | Donald Trump | War News | Kachehri | NDTV India