BJP ने बिहार से नितिन नवीन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, हरियाणा, असम समेत 6 राज्यों से 9 प्रत्याशी तय

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BJP Rajya Sabha Candidate List

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: राज्य सभा के लिए बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बिहार से पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. इनमें नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं. असम तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है. छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है. हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है.ओडिशा से भाजपा ने दो नामों की घोषणा की है. इनमें प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं. पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन बाकी है. बिहार की 5 सीटों के लिए एनडीए और आरजेडी के बीच मुकाबला है. बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं. बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का दिन बाकी बचा है. 

ये भी पढ़ें - हरिवंश OUT, बेटे निशांत की एंट्री... पढ़ें- कैसे बदल रही है नीतीश की पॉलिटिक्स

बिहार से जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इनमें हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जेडीयू, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी आरजेडी और उपेंद्र कुशवाहा रालोमो के प्रतिनिधि हैं.

विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा विधायकों के हिसाब से एनडीए के खाते में 5 में से 4 सीटें जाना तय है. उसे 5वीं सीट के लिए 3 अतिरिक्त विधायकों की दरकार होगी. एनडीए में दो सीटें जेडीयू और दो सीटें बीजेपी के पास हैं. 5वीं सीट को लेकर गुणा गणित तेज है. सूत्रों के अनुसार, जदयू से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम तय है. अगर ठाकुर तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होते हैं तो यह जदयू के इतिहास में पहली बार होगा.पार्टी ने किसी नेता को 2 से अधिक कार्यकाल नहीं दिया था.

ये भी पढ़ें - Nishant Kumar News: सादगी वाला जीवन, लाइमलाइट से दूर... सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को जानिए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का नाम भी राज्यसभा के लिए सुर्खियों में है.जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा इशारा दे चुके हैं. जदयू महासचिव श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने इसका पुरजोर समर्थन किया है. जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को आखिरी फैसला लेना है.

Advertisement

विपक्षी दल राजद ने भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का नाम चर्चा में है. सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह दावेदारों में हैं. महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं.जबकि जीत के लिए 41 वोट चाहिए. एआईएमआईएम और बसपा के विधायकों का समर्थन ही नतीजा तय करेगा.
 

BJP

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Attack On Israel: जंग में बेकाबू हुआ ईरान, निकाला सबसे घातक हथियार! Netanyahu