बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन किस जाति के हैं? यही गूगल पर सबसे ज्यादा खोज रहे यूजर्स

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना जारी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भाजपा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा
  • गूगल पर नितिन नबीन सबसे ज्यादा सर्च किए गए पर्सनैलिटी बने हैं, जिनकी जानकारी लगभग पचास हजार लोगों ने खोजी है
  • नितिन नबीन की जाति जानने में सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई गई, खासकर उनके कायस्थ समुदाय से होने को लेकर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए पर्सनैलिटी हैं. गूगल पर सबसे अधिक लोगों ने उनके बारे में सर्च किया. 14 दिसंबर की शाम 5 बजे से अब तक 50 हजार से अधिक लोगों ने गूगल पर नितिन नबीन से जुड़ी जानकारी ढूंढ़ी. सर्च वॉल्यूम में सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ नितिन नबीन गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर्सनैलिटी बने रहे. रिलीवेंसी के मामले में भी वे टॉप पर्सनैलिटी बने हुए हैं. 

नितिन नबीन की जाति जानने में सबसे ज्‍यादा दिलचस्पी

गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े बताते हैं कि नितिन नबीन को सर्च करने वालों ने उनकी जाति जानने में खूब दिलचस्पी दिखाई. नितिन नबीन के साथ भाजपा, भाजपा अध्यक्ष के बाद सबसे अधिक "Nitin Nabin Caste" सर्च किया गया. नितिन नबीन भाजपा के इकलौते कायस्थ विधायक हैं. भाजपा ने इस बार के चुनाव में दो मौजूदा कायस्थ विधायकों रश्मि वर्मा, अरुण सिन्हा का टिकट काट दिया था. इसको लेकर कायस्थों में नाराजगी भी थी. लेकिन अब नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से यह सारी नाराजगी दूर हो गई. 

बिहार से ज्यादा दिल्ली, दादर और नागर हवेली के यूजर्स ने दिखाई रुचि

नितिन नबीन को जानने में दिल्ली के इंटरनेट यूजर्स ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई. वहीं, दादर व नागर हवेली के यूजर्स दूसरे नंबर पर और बिहार के यूजर्स तीसरे नम्बर पर रहे. रविवार शाम नितिन नबीन के नाम की घोषणा के साथ ही उनके बारे में जानने की दिलचस्पी बनी रही. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम के तौर पर नितिन नबीन के नाम के ऐलान कर सबको चौंका दिया.

ये भी पढ़ें :- कौन हैं बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, जानिए उनका एजुकेशन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना जारी की.  अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र में बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने यह भी बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: America के Oil Tanker पर ईरान का बड़ा हमला! समुद्र के बीच जलता दिखा जहाज | NDTV
Topics mentioned in this article