EVM में BJP के सिंबल पर चिपका टेप... बंगाल में पोलिंग बूथों पर खेला! ममता के खास जहांगीर पर भड़की भाजपा

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट पर टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान फिर कठघरे में हैं. ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप भाजपा ने लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
West Bengal Assembly Election 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर ईवीएम में भाजपा के बटन पर टेप लगाने का आरोप लगा
  • बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान पर मतदाताओं को वोट से रोकने का आरोप लगाया
  • चुनाव आयोग ने फाल्टा सीट के पोलिंग बूथों में ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों पर संज्ञान लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई जगहों पर धांधली और हिंसा की शिकायतें सामने आई हैं. ऐसा ही एक संगीन आरोप बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर खान पर लगाया है. बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय का आरोप है कि डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट में कई जगह पोलिंग बूथों में ईवीएम मशीन पर बीजेपी के सिंबल के आगे टेप लगा दिया गया है, ताकि कोई भी उसे वोट न दे. इसको लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस, सीएम ममता बनर्जी और और आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी जहांगीर खान पर निशाना साधा है.

मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा,ये दिखाता है कि क्यों बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहांगीर खान का समर्थन करती हैं. वो अपराधी जो डायमंड हार्बर की फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है. मालवीय के मुताबिक, फाल्टा के कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम में बीजेपी के बटन पर टेप चिपकाया गया है. मतदाताओं को यह पार्टी के लिए वोट से रोकने की कोशिश है.

लोकतंत्र में उनके किसी भी दल को वोट देने के अधिकार को रोका जा रहा है.ये वही डायमंड हार्बर मॉडल है, जिसके सहारे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. हम फलता में ऐसे सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान की मांग करते हैं. हम ऐसे ही कुछ प्रभावित बूथों का उदाहरण यहां पेश कर रहे हैं.  फाल्टा 144,पार्ट 170, रूम नंबर 2- हरिडंगा हाई स्कूल में ऐसा ही हुआ है.  बूथ नंबर 189 में भी ऐसे ही छेड़छाड़ की गई है. 

Advertisement

चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़ के इन आरोपों का संज्ञान लिया है. आयोग ने कहा है कि अगर आरोप सही हैं तो दोबारा मतदान कराया जाएगा. 

जहांगीर वो ही प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यूपी के आईपीएस अफसर अजयपाल शर्मा उनके घर तक गए थे. उन्होंने मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायतों पर आगाह किया था कि ऐसा कुछ किया तो कायदे से सबक सिखाया जाएगा. जहांगीर के परिवारवालों को भी शर्मा ने चेतावनी दी थी. उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था. जहांगीर खान ने इस पर कहा था कि अगर अजयपाल शर्मा सिंघम हैं तो वो भी पुष्पा हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
ममता के गुंडे धमका रहे... कैमरे पर आया बंगाल का वोटर, खोल दी TMC की पोल