5 मुद्दे, 6 क्षेत्र... बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में हैट्रिक के लिए बनाया डबल प्लान 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने संगठन और सरकार दोनों मोर्चों पर रफ्तार बढ़ा दी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब टॉप गियर में आ गई है. पार्टी ने राज्य के लिए नई रणनीति को अमलीजामा पहना चुकी है. बूथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पार्टी एक्टिव हो चुकी है. पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ नितिन नवीन भी मैदान में उतरेंगे. राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी 5 मुद्दे और 6 क्षेत्र में पूरा जोर लगाने वाली है. पार्टी अगले महीने से पूरी तरह चुनावी मूड में आ जाएगी. 

6 क्षेत्रों में निकलेगी यात्रा 

पार्टी की शीर्ष नेताओं की बैठक में चुनाव को लेकर अहम रणनीति बनी है. पार्टी के शीर्ष नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की तैयारी है. ब्रज, पश्चिम, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, अवध और गोरखपुर क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी. अगले महीने से शुरू होने वाली इन यात्राओं की कमान राज्य के वरिष्ठ नेता संभालेंगे.

पीएम मोदी, अमित शाह भी उतरेंगे मैदान में 

बीजेपी की तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी प्रचार में उतरेंगे. अगले महीने से पार्टी के सभी शीर्ष नेता प्रचार में उतर जाएंगे. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होना है. बीजेपी लगातार दो बार राज्य में सत्ता में रह चुकी है. इस बार पार्टी राज्य में हैट्रिक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी राज्य में लगातार एक्टिव हैं और कई योजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं. 

कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का प्लान 

यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए पूरी ताकत लगाएगी. पार्टी बूथ सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेगी. इसके अलावा शक्ति केंद्रों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इस सम्मेलन को खुद गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित करेंगे. 

Advertisement

कार्यकर्ता सर्वोपरि वाला मंत्र 

सभी सभी यात्राओं का समापन लखनऊ में एक विशाल रैली के रूप में होगा, जिसे पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं. पार्टी ने राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी है.  वे हर जिले में बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उनका सम्मान करने का प्लान बनाई है. खबरों के मुताबिक, पार्टी का फोकस कार्यकर्ताओं पर रहेगा और उनकी बात सुनी जाएगी. कार्यकर्ता सर्वोपरि के संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाएगा.

कार्यकर्ताओं के फीडबैक होगा अहम 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ता प्रथम की सोच को आगे रखा जाएगा.  पार्टी नेताओं की मुलाकात में इन कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार के बारे में फीडबैक लिया जाएगा. इस फीडबैक के आधार पर टिकट बंटवारा किया जाएगा. इसके अलावा हर जिले में यूट्यूबर और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के इंफ्लुएंसर्स की पहचान की जाएगी. पार्टी इनका इस्तेमाल अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए करने की तैयारी में है. 

Advertisement

मथुरा की योजना बैठक में बीजेपी कई बड़े फैसले किए है. पार्टी छूटे वोटरों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल कराने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाएगी. पार्टी कानून व्यवस्था, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और किसान हित पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें | CM योगी के गढ़ में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, चौरीचौरा से सपा का चुनावी बिगुल, क्या है गणित?

Featured Video Of The Day
लश्‍कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में मारा गया, कुलगाम की मस्जिद में छिपा था

Topics mentioned in this article
BJP
Uttar Pradesh Election
PM Narendra Modi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं