पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है. पार्टी ने कई सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं और पहले घोषित कुछ नामों में बदलाव किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • BJP ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की
  • सूची में कृष्णानगर उत्तर, कल्याणी, दमदम उत्तर, मध्यमग्राम और उलुबेरिया पूर्व सीटों पर नए उम्मीदवार घोषित किए
  • बसीरहाट उत्तर, बिष्णुपुर और बेहला पूर्व सीटों पर बदलाव कर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी इस सूची में कई सीटों पर नए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले घोषित उम्मीदवारों में बदलाव भी किया गया है. चुनाव प्रचार के तेज होते दौर में यह सूची अहम मानी जा रही है.

Add image caption here

नई सूची में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी (एससी) से अनुपम बिस्वास, दमदम उत्तर से सौरव सिकदर, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी को मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने इन सीटों पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें ; मालदा में तनाव के बीच ममता बनर्जी का दौरा: रोड शो और रैलियों से मतदाताओं का भरोसा जीतने की कोशिश

पहले घोषित उम्मीदवारों में किए गए बदलाव

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहले की सूचियों में घोषित कुछ उम्मीदवारों में बदलाव भी किया है. बसीरहाट उत्तर से अब कौशिक सिद्धार्थ चुनाव लड़ेंगे, जहां पहले नारायण चंद्र मंडल को टिकट दिया गया था. वहीं बिष्णुपुर (एससी) सीट पर अभिजीत सरदार को विश्वजीत खान की जगह उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा बेहला पूर्व से अब शंकर सिकदर चुनाव लड़ेंगे, जो पहले सुनील महाराज के हिस्से आई सीट थी.

Advertisement

दो चरणों में होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में चुनावी अभियान तेज हो चुका है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने हैं, जबकि 4 मई को मतगणना की जाएगी. सभी प्रमुख दलों ने अपने प्रचार अभियान को धार देना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: कभी जिनका था राज आज उन्हीं नवाबों के परिवार का कट गया वोटर लिस्ट से नाम, 'छोटे नवाब' हुए नाराज

Advertisement

सुवेंदु अधिकारी ने भबानीपुर से भरा नामांकन

इससे पहले 2 अप्रैल को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भबानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे. सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर के साथ‑साथ नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे भबानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मुकाबला हाई‑प्रोफाइल हो गया है.
 

Featured Video Of The Day
Iran War: US F-15 Fighter Jet Iran ने मार गिराया! लापता Pilot in Enemy Territory कैसे करेगा Survive?