- बिल गेट्स आज इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण नहीं देंगे, यह जानकारी गेट्स फाउंडेशन ने दी.
- गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट में भाषण देंगे.
- गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि भारत में साझा स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स आज इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण नहीं देंगे. उनके संगठन, गेट्स फाउंडेशन ने आज सुबह यह जानकारी दी.
गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा आज बाद में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समिट में भाषण देंगे.
गेट्स फाउंडेशन ने जारी किया बयान
गेट्स फाउंडेशन ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'गहन विचार-विमर्श के बाद और एआई समिट की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए, बिल गेट्स अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे.'
यह भी पढ़ें- AI समिट के मंच पर आज जुटेंगे कई देशों के दिग्गज नेता, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
फाउंडेशन ने आगे कहा कि भारत में हमारे साझा स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए गेट्स फाउंडेशन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
कुछ दिनों पहले भी हटाया गया था बिल गेट्स का नाम
यह बयान तब आया है जब छह दिवसीय AI समिट में पिछले कुछ दिनों से बिल गेट्स को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. Keynotes स्पीकर्स की सूची से बिल गेट्स का नाम कुछ दिनों पहले भी हटाया गया था.
आज से AI लीडरशिप समिट की शुरुआत
बता दें कि AI के भविष्य, अवसरों और वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित इंडिया AI इम्पैक्ट लीडरशिप समिट 2026 आज से भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वैश्विक सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ पांच दिवसीय उच्च-स्तरीय बैठकों और उद्योग संवाद की शुरुआत होगी.
यह भी पढ़ें- गूगल का भारत को डिजिटल तोहफा, 1.35 लाख करोड़ का निवेश और विजाग में बनेगा AI हब
यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े AI सम्मेलनों में गिना जा रहा है और इसमें सैकड़ों नीति-निर्माता, शीर्ष उद्योग नेता, रिसर्चर और टेक नवप्रवर्तक भाग ले रहे हैं.
उद्घाटन सत्र में वैश्विक नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र सुबह 9:40 बजे शुरू होगा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी 10:25 बजे मुख्य संबोधन देंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी उद्घाटन मंच पर मौजूद रहेंगे और अपने विचार साझा करेंगे.













