बिहार : प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पति सहित 5 गिरफ्तार

तीन बच्चों की मां पर उसके पति ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया. मामला थाना में पहुंचा तो थानाध्यक्ष की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनकर समझा-बुझाकर मामला को समाप्त करा दिया. लेकिन गांव पहुंचने के बाद पति और उसके परिवार वालों ने ग्रामीणों की उपस्थिति में महिला को बिजली के खंभे में बांधकर कर पिटाई करने लगे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया.
पटना:

बिहार के रोहतास के चेनारी इलाके के सिंघपुर गांव में प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर एक महिला की खंभे से बांधकर पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की मां पर उसके पति ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया था. मामला थाने में पहुंचा तो थानाध्यक्ष की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनकर समझा-बुझाकर मामले को समाप्त करा दिया. लेकिन गांव पहुंचने के बाद पति और उसके परिवार वाले ग्रामीणों की उपस्थिति में महिला को बिजली के खंभे में बांधकर कर पिटाई करने लगे.

इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति दीपक राम, ससुर शिवपूजन राम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि एक महिला के साथ मारपीट की जा रही है. पुलिस दलबल के साथ पहुंची और महिला को मुक्त कराया.

बताया जाता है कि महिला को उसके दरवाजे पर ही बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट की जा रही थी. महिला 3 बच्चों की मां है.

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को खम्भे से बांधकर पीटा जा रहा है त्वरित कार्यवाही के दौरान महिला को मुक्त कराया गया तथा मामले में दीपक राम, शिव पूजन राम, केदार राम, धीरेंद्र राम व नरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि रोहतास पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित है तथा इस तरह के अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी.

Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: राज्य में AI Mission की होगी स्थापना, लाई जाएगी टेक युवा-समर्थ युवा योजना | CM Yogi
Topics mentioned in this article