5 minutes ago
नई दिल्ली:

Bihar New CM Name Announcement LIVE Updates: बिहार के लिए आज दिन काफी खास रहेगा. एक तरफ मौजूदा सीएम नीतीश कुमार पटना में कैबिनेट बैठक के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे तो वहीं दूसरी ओर आज ही शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक भी है. शिवराज सिंह को विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवक्षेक नियुक्त किया गया है. इसका सीधा मतलब है कि आज ही बिहार को नया सीएम मिल जाएगा. रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी हैं तो वहीं विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह के नाम भी सीएम की रेस में हैं मगर यह तय है कि इस बार सीएम बीजेपी का ही होगा. मुख्यमंत्री पद के नाम का अनाउंसमेंट होने के बाद उसके शपथग्रहण की उलटी गनती शुरू हो जाएगी जो 15 अप्रैल को है. बिहार की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 


Bihar New CM  Name Announcement Today | Nitish Kumar Resignation Patna | NDA Legislative Party Meeting All LatestLive Updates

यह भी पढ़ेंबिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे

यह भी पढ़ें-  कर्ज का बोझ, वेतन का इंतजार... बिहार को नया CM तो मिल जाएगा, पर मुंह बाए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां

Apr 14, 2026 10:44 (IST)

Bihar CM Name Announcement LIVE: नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक कैसी होगी? JDU MLC ने बताया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज पद छोड़ने की संभावना पर जेडीयू के विधान परिषद सदस्य (MLC) खालिद अनवर ने कहा कि यह एनडीए और हमारे नेता नीतीश कुमार का स्पष्ट फैसला है कि वे बिहार के लिए काम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेंगे.नीतीश कुमार आज आखिरी मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे और यह बैठक उपयोगी और उत्पादक होगी.

Apr 14, 2026 10:40 (IST)

Bihar New CM Name Live Updates:नई सरकार की गठन से पहले बिहार की ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल

बिहार में नई सरकार बनने से पहले ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल की खबर है. नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिली है. मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बने हैं, 2003 बैच के IAS अधिकारी अनुपम कुमार की गिनती नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में होती है. उनकी पत्नी IAS प्रतिमा एस वर्मा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं. इनके अलावा IAS वंदना प्रेयसी फर्टिलाइजर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी हैं. IPS राकेश राठी, IAS श्रवनन एम जैसे अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं

Apr 14, 2026 10:21 (IST)

Bihar New CM Name Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी सीएम आवास से रवाना, अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी सीएम आवास से रवाना गो गए हैं. दोनों पटना हाई कोर्ट के पास अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार का ये आखिरी सरकारी कार्यक्रम है. 

Apr 14, 2026 10:15 (IST)

Bihar New CM Name Live Updates:दोपहर12:30 बजे पटना पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, शाम 4 बजे बैठक

बिहार के नए सीएम के ऐलान से पहले हलचल तेज है. पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं वहीं आज दोहर 12:30 बजे पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचेंगे. आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. 

Advertisement
Apr 14, 2026 09:49 (IST)

Bihar New CM Name Live Updates:सीएम कोई भी हो, सरकार नीतीश कुमार की ही रहेगी... मुख्यमंत्री बनने से पहले बोले JDU के संजय झा

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है.हम हमेशा कहते रहे हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें खुद को बिहारी कहने में शर्म महसूस होती थी, लेकिन उनके आने के बाद बिहार का सम्मान और गौरव बना रहा. निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हैं.उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली है और पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं.वे सभी से मिल रहे हैं.उनका काम बहुत समझदारी से पूरी पार्टी को समझना और सबके साथ मिलकर सुझाव देना है. आगे उनकी क्या भूमिका होगी पार्टी में या किसी और रूप में यह फैसला पार्टी के सदस्य करेंगे.जहां तक इस सरकार की बात है, चाहे कोई भी मुख्यमंत्री हो या कोई भी सरकार बने, वह नीतीश कुमार की सरकार होगी. आने वाले 25–30 साल और उससे आगे भी यह सरकार नीतीश कुमार के समर्थन और मार्गदर्शन में ही चलेगी.उनका मार्गदर्शन हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा और उनके सुझाव हमेशा सरकार के साथ रहेंगे.


Apr 14, 2026 08:57 (IST)

Bihar New CM News Live Updates: इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार के नए सीएम के ऐलान से पहले और नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  नीतीश के आवास पर आज भी नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. कई अधिकारी भी पहुंच रहे हैं.

Advertisement
Apr 14, 2026 08:42 (IST)

Bihar New CM News Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा: संजय पासवान

बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा.संजय पासवान का यह बयान उस वक्त आया है,जब बिहार के अगले सीएम को लेकर पटना में एनडीए की बैठक होने वाली है.पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है.उनके अनुभव से लाभ मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. 

Apr 14, 2026 08:24 (IST)

Bihar New CM News Live Updates:बिहार की सत्ता का संचालन अब भाजपा के हाथों में है:अखिलेश प्रसाद सिंह

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और अगले सीएम को लेकर कहा कि जनता के जनादेश का अपमान हुआ है.अब बिहार में भाजपा सत्ता का संचालन करेगी.नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से हटाने का फैसला राज्य की जनता को करना था.विधानसभा चुनाव में हम भी नीतीश कुमार का विरोध कर रहे थे,लेकिन बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर जनादेश दिया था। यह जनादेश भाजपा के नाम पर नहीं था.

Apr 14, 2026 07:59 (IST)

Bihar New CM Name Live Updates: आज कब क्या होगा, एक-एक बात जानिए

आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक होगी.बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिसके साथ ही वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा.इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.

Apr 14, 2026 07:37 (IST)

Bihar New CM Name Live Updates:नीतीश कुमार ने सत्ता छोड़ने से पहले बिहार का खजाना खाली किया : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने से पहले बिहार का खजाना खाली कर दिया है और अब राज्य की सरकार “दिल्ली से चलाई जाएगी.”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को “हड़प” लिया है. यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “नीतीश कुमार बिहार छोड़ने वाले हैं और उससे पहले ही उन्होंने राज्य का खजाना खाली कर दिया है. 20 वर्षों के राजग शासन के बाद भी बिहार सबसे गरीब राज्य बना हुआ है, जहां प्रति व्यक्ति आय और निवेश सबसे कम है तथा शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी खराब है.”राजद नेता ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में पार्टी के छात्र संगठन का नाम बदलकर ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई)’ करने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि 2017 में गठित ‘छात्र राजद’ के नाम को समाप्त कर अब नए नाम को अपनाया जा रहा है.

Advertisement
Apr 14, 2026 07:20 (IST)

Bihar New CM Name Announcement Live Updates:जीतन राम मांझी का नीतीश को लेकर भावुक संदेश : ‘आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “महामानव” बताते हुए कहा कि बिहार उनके बिना अधूरा रहेगा.केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नीतीश जी ने बिहार को सुशासन, विकास और गरिमा दी। महादलितों, पिछड़ों और गरीबों के लिए उनके कार्य इतिहास में दर्ज रहेंगे.”उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का सपना चारों सदनों—विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—का सदस्य बनने का था, जो अब पूरा हो रहा है। लेकिन बिहार इस महामानव के बिना कैसे चलेगा? करोड़ों बिहारियों की आंखें नम हैं. ’’नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए मांझी ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव आए और गठबंधन भी बदले, लेकिन विकास के एजेंडे पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों से बिहार की तस्वीर बदलने में कुमार का योगदान महत्वपूर्ण और निर्विवाद रहा है. नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पद इस्तीफा देंगे. 

Apr 14, 2026 07:05 (IST)

Bihar New CM Name Announcement Live Updates: क्या है बिहार के CM आवास का महाराष्ट्र कनेक्शन?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे। बिहार में नए मुख्यमंत्री की शपथ बुधवार को होगी. पिछले 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होने के बतौर 1 अणे मार्ग में रह रहे थे.अब यह ठिकाना भी बदल जाएगा। वे 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो रहे हैं.बिहार के नए मुख्यमंत्री 1 अणे मार्ग में शिफ्ट होंगे.यह मुख्यमंत्री आवास का आधिकारिक पता है.दिलचस्प बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री के अधिकारिक पते का महाराष्ट्र कनेक्शन है.मुख्यमंत्री आवास का नाम सर माधव श्रीहरि अणे के नाम पर रखा गया है.सर माधव श्रीहरि अणे बिहार के दूसरे राज्यपाल थे.सर माधव श्रीहरि अणे महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके से थे. 1930 में उन्होंने विदर्भ में जंगल सत्याग्रह का नेतृत्व किया. वे बाल गंगाधर तिलक के करीबी थे.बाल गंगाधर तिलक के होमरूल लीग का हिस्सा रहे, आजादी के लड़ाई में भी भाग लिया. उन्हें 1941 में वायसराय परिषद का सदस्य बनाया गया था, लेकिन गांधी जी के अनशन के दौरान सरकार के रवैए के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: टोल Vs नाकेबंदी महाधमाके की घंटी! | Iran US Ceasefire | Trump | Kachehri | America