तो क्या नीतीश ही चुनेंगे बिहार का नया सीएम? बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया संकेत

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. नए सीएम पर भी खुलकर बोले.   

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नए सीएम पर नीतीश की भूमिका अहम रहेगी.

संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा कि वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया है, और वे वहां जाएंगे. इसके बाद एनडीए और भाजपा के नेता केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मिलकर सभी फैसले लेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में नीतीश कुमार की भूमिका भी अहम रहेगी. 

सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर, जिसमें धर्म परिवर्तन करने पर एससी वर्ग को मिलने वाले लाभ खत्म होने की बात कही गई है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थन जताया. 

"धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रहीं"

उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति में जन्म लेता है, तो संविधान ने उसे आरक्षण और कई अन्य सुविधाएं दी हैं. लेकिन कोई हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई या इस्लाम अपनाता है, तो उसे ये लाभ नहीं मिलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही फैसला दिया है."  उन्होंने यह भी कहा कि देश में इन दिनों धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं. 

"तेल-गैस की कमी नहीं होने देगी सरकार" 

केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी दलों की सहमति के साथ संकट का समाधान चाहते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार तेल, गैस और यूरिया जैसी जरूरी चीजों की कमी न होने देने के लिए पहले से प्रयास कर रही है. 

Advertisement

वहीं, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हर मौके पर बिहार से बाहर चले जाते हैं. बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून का राज है और अपराधियों को या तो बिहार छोड़ना होगा या अपराध छोड़ना होगा. 

यह भी पढ़ें: वंदेमातरम अनिवार्य किए जाने के खिलाफ अर्जी, SC ने कहा- ये एडवाइजरी है, कोई मजबूर नहीं कर रहा

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
हर तीखे सवाल का सामना करेंगे योग गुरु स्वामी Ramdev, जल्द देखिए 'चक्रव्यूह', सिर्फ़ NDTV India पर