मधेपुरा में बेखौफ हुए बदमाश, सेंट्रल बैंक में फायरिंग कर लूटे 1.30 लाख, बंद पड़े थे CCTV कैमरे

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में गुरुवार दोपहर सेंट्रल बैंक में 3 हथियारबंद बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय CCTV कैमरे बंद थे. पढ़िए रमन कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मधेपुरा के सेंट्रल बैंक में लूटपाट
NDTV

Madhepura Bank Loot: बिहार के मधेपुरा में अपराधियों के बुलंद हौसलों ने एक बार फिर से लोगों में डर घर करने लगा है. ताजा मामला जिले में स्थित भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो के एक सेंट्रल बैक का है. जहां गुरुवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने सेंट्रल बैंक की शाखा पर धावा बोलकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. लोग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे है.

ग्राहकों को बाहर निकाला, फिर की हवाई फायरिंग 

घटना गुरुवार दोपहर की है. प्रत्यक्षदर्शियों और ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने सेंट्रल बैंक में अचानक धावा बोल दिया. बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाला . उनके हाथों में बंदूके थी जिसे वह बार बार हवा में लहरा रहे थे. इस दौरान उन्होंने दहशत फैलाने के इरादे से बैंक में हवाई फायरिंग जिससे कोई बी उनके काम में रूकावट न डाल पाए. इसके बाद लॉकर से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट कर मौके से फरार हो गए.

बंद पड़े थे CCTV कैमरे

इस पूरी वारदात के दौरान बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिस समय यह लूट हुई, उस वक्त बैंक के सीसीटीवी कैमरे मेंटेनेंस के नाम पर बंद थे. कैमरों के बंद होने की वजह से अपराधियों की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को इस तकनीकी खामी की पहले से जानकारी थी.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस  घटनास्थल पर मौके पर पहुंची. साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर शिव कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बैंक में डकैती का मामला दर्ज कराया है.फिलाहल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 50 रुपये के नारियल में पानी कम निकला तो बीच बाजार में मच गया तांडव, 10 लोग लहूलुहान

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला! Mamata vs Suvendu Adhikari | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article