यमुना की सफाई के लिए बड़ा कदम, केजरीवाल ने किया 'यमुना क्लीनिंग सेल' का गठन 

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के काम में तेजी लाने के लिए यमुना सफाई प्रकोष्ठ का गठन किया है. यह सेल यमुना सफाई से जुड़े सभी विभागों की ओर से किए जा रहे कामों पर नजर रखेगा.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 2025 तक यमुना साफ हो जाने का आश्वासन दिया है.
नई दिल्ली:

यमुना (Yamuna) नदी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए यमुना की सफाई के लिए यमुना सफाई प्रकोष्ठ (वाईसीसी) (Yamuna Cleaning Cell) के गठन की घोषणा की. दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के काम में तेजी लाने के लिए इसका गठन किया है. यह सेल यमुना सफाई से जुड़े सभी विभागों की ओर से किए जा रहे कामों पर नजर रखेगा. दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस सेल का अध्यक्ष बनाया गया है और सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे. फरवरी 2025 तक यमुना को साफ कराने की जिम्मेदारी सेल के पास होगी.

दिल्‍ली: CM केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए किया 6 प्‍वाइंट एक्‍शन प्‍लान का ऐलान, किए जाएंगे ये उपाय...

गुरुवार को दिल्ली सरकार के हेडक्वार्टर दिल्ली सचिवालय में यमुना सफाई से संबंधित समीक्षा बैठक हुई जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 'अंतर-विभागीय निर्णय लेने और कार्य निष्पादन में तेजी लाने के लिए हमने यमुना क्लीनिंग सेल का गठन किया है, इससे यमुना की सफाई में तेजी आएगी. एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते यमुना की सफाई हमारी पहली प्राथमिकता है. हम यमुना की खोई सुंदरता को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. यमुना क्लीनिंग सेल के गठन से सभी कार्यों की जिम्मेदारी अब एक ही जगह तय होगी और परियोजनाओं में तेजी आएगी."

दरअसल पिछले दिनों छठ त्यौहार से पहले यमुना में झाग नजर आए थे जिसके बाद यमुना में गंदगी का मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यमुना सफाई के लिए 6 पॉइंट एक्शन प्लान की जानकारी दी और फरवरी 2025 तक यमुना साफ हो जाने का आश्वासन दिया है. 

यमुना को साफ करने के 6 एक्शन पॉइंट्स, केजरीवाल ने 2025 तक सफाई की जताई उम्‍मीद

Featured Video Of The Day
Bareilly Violence Row: योगी के हथौड़े के बाद बुलडोजर ! | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article