‘हां, प्याज खाते हैं…दिमाग नहीं खाते बस’, बंगाल चुनाव में प्रचार के बीच जब झालमुड़ी खाने पहुंचे PM मोदी, VIDEO

रविवार को बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके. पीएम मोदी ने वहां 10 रुपए का झालमुड़ी बनवाया और उसका स्वाद लिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बंगाल में चुनावी रैली के बाद झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान पर पीएम मोदी.
झाड़ग्राम:

रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की ताबड़तोड़ रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. बंगाल में झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद चॉपर की ओर जाते समय पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके. उन्होंने वहां 10 रुपए का झालमुड़ी बनवाया. पीएम मोदी ने वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी खिलाया साथ ही खुद भी झालमुड़ी का आनंद लेते नजर आए. इस दौरान झालमुड़ी के दुकानदार से बातचीत में पीएम मोदी ने एक मजेदार पंच मारा. दुकानदार के यह पूछने पर कि आप प्याज खाते हैं... पीएम मोदी ने कहा- हां, प्याज खाते हैं... दिमाग नहीं खाते बस.

पीएम मोदी के शेयर किए गए वीडियो में दिखी बातचीत

दरअसल पीएम मोदी और दुकानदार के बीच बातचीत का एक वीडियो पीएम मोदी ने एक्स पर भी साझा किया है. इस वीडियो में झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचते ही पीएम मोदी यह कहते हैं, भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ. फिर पीएम मोदी पूछते हैं कितने का होता है आपका झालमुड़ी. इस पर दुकानदार कहता है 5 रुपए. फिर पीएम मोदी यह कहते हैं कि अच्छा वाला कितने का है. इस पर दुकानदार कहता है कि 10-20. इस पर पीएम मोदी दुकानदार से कहते हैं जो भी है बना दो. 

10 रुपए का नोट निकालकर पीएम मोदी ने दुकानदार को दिया

इसके बाद दुकानदार पीएम मोदी से पूछते है, झालमुड़ी खाएंगे. पीएम मोदी कहते हैं खाएंगे, बिल्कुल खाएंगे. इसके बाद दुकानदार झालमुड़ी बनाने लगता है. इसी बीच पीएम मोदी अपनी जेब से 10 रुपए का नोट निकाल कर देते हैं. इस पर दुकानदार पीएम मोदी से 10 रुपए लेने से इनकार करता है. लेकिन बाद में पीएम मोदी द्वारा फिर से कहे जाने पर वो 10 रुपए का नोट ले लेता है. 

झालमुड़ी बनाते समय दुकानदार पीएम मोदी से पूछता है- सर प्याज खाते हैं? दुकानदार के इस सवाल पर पीएम मोदी हंसते हुए कहते हैं- प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते हैं बस. इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. 

रविवार को बंगाल में पीएम मोदी की 4 रैली

Advertisement

कुछ देर बाद पीएम मोदी ने खुद के एक्स अकाउंट पर झालमुड़ी की दुकान रुकने और उसका आनंद लेने की तस्वीरें साझा की. पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान की 4 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- रविवार को बंगाल की चार रैलियों के बीच बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी का आनंद लेते हुए.


यह भी पढ़ें - बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी, देखें VIDEO  

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर हमला! | Donald Trump | War News