ओला-उबर ड्राइवरों ने झगड़ा किया, गाली दी... बेंगलुरु में महिला पत्रकार से बीच सड़क पर बदतमीजी

Bengaluru News: महिला पत्रकार ने इस घटना को उत्पीड़न, धमकी और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग का मामला बताया है. महिला ने कहा कि उन्हें अब तक उबर या ओला दोनों से कोई मदद नहीं मिली है. जिसकी वजह से वह असहाय महसूस कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेंगलुरु की महिला पत्रकार ने उबर ड्राइवर पर लगाया बदसलूकी का आरोप.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु की महिला पत्रकार ने उबर ड्राइवर पर पिकअप पॉइंट पर आने से इनकार और गाली देने का आरोप लगाया
  • ओला ऑटो ड्राइवर ने भी महिला से राइड लेने से मना किया और दोनों ने मिलकर झगड़ा किया, गालियां दीं
  • ड्राइवरों ने महिला की भाषा और मूल के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए हिंदी में भी अपशब्द कहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु की एक महिला पत्रकार ने राइड बुकिंग विवाद के बाद दो ऑटो चालकों पर उत्पीड़न और धमकी का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि उबर ड्राइवर ने उनके पिकअप पॉइंट पर आने से इनकार किया. इतना ही नहीं बार-बार उनकी राइड रिक्वेस्ट स्वीकार करने की वजह से अन्य ड्राइवरों को बुकिंग लेने से रोका और उनको गाली भी दी. जिसकी वजह से वह असुरक्षित महसूस कर रही थीं.

ड्राइवर ने राइड लेने से इनकार किया, गाली दी

महिला पत्रकार ने कहा कि जब उन्होंने दूसरे प्लेटफॉर्म से ओला ऑटो बुक किया, तो उस ड्राइवर ने उनको भी राइड लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों ड्राइवरों ने कथित तौर पर उनसे और उनके साथी से झगड़ा किया और उन्हें गाली दी. इतना ही नहीं ड्राइवरों ने उनसे कन्नड़ भाषा के बारे में सवाल पूछा और अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए कहा कि वे "यहां की नहीं हैं. इतना ही नहीं उनसे हिंदी में भी अपशब्द कहे. 

ओला-उबर ड्राइवर आपस में मिले हुए थे

महिला का दावा है कि दोनों ड्राइवरों की मिलीभगत थी. उन्होंने उनको मौखिक रूप से धमकाया. जब महिला ने उनको पुलिस कार्रवाई की धमकी दी तो उसको भी नजरअंदाज कर दिया. महिला का आरोप है कि इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कुछ भी नहीं किया. वे लोग ये सब देखते रहे. बाद में तीन अन्य ऑटो चालक मौके पर इकट्ठा हो गए और उनमें से एक ने कथित तौर पर बिना सहमति के उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई.

उत्पीड़न, धमकी और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग

महिला ने इस घटना को उत्पीड़न, धमकी और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग का मामला बताया है. महिला ने कहा कि उन्हें अब तक उबर या ओला दोनों से कोई मदद नहीं मिली है. जिसकी वजह से वह असहाय महसूस कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना शहर में बाहरी लोगों की परेशानी को दिखाता है. इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Odisha Bank Shocker | महज 19 हजार के लिए बैंक ने मांगा सबूत तो बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई...