बेंगलुरु: जेल अधिकारी पर कैदी की पत्नी के साथ यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेल में बंद एक कैदी की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेल अधिकारी ने मेरे पति को छुड़वाने के लिए मेरा यौन शोषण किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैदी की पत्नी से यौन शोषण का आरोप (Photo: NDTV)
बेंगलुरु:

बेंगलुरु सेंट्रल जेल के पूर्व चीफ सुपरिटेंडेंट सोमशेखर पर यौन शोषण का आरोप लगा है. सोमशेखर मौजूदा वक्त में जेल और सुधार सेवा विभाग में DIG के तौर पर काम कर रहे हैं. उन पर उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके पति को जेल से छुड़ाने में मदद करने के बदले उसका यौन शोषण किया. DIG रैंक के इस अधिकारी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमशेखर के खिलाफ आरोप सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश के आधार पर 2018 में दोषी शंकर ए की रिहाई की पुलिस जांच के दौरान सामने आया.

पुलिस के मुताबिक, शंकर की पत्नी से पूछताछ के दौरान उसने आरोप लगाया कि सोमशेखर ने उसके पति को रिहा कराने के नाम पर उसका यौन शोषण किया था.

यह आरोप तब सामने आया है, जब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उम्रकैद की सजा काट रहा शंकर, 13 नवंबर 2018 को बेंगलुरु सेंट्रल जेल से कैसे बाहर निकल गया. वह सुप्रीम कोर्ट के एक कथित आदेश के आधार पर बाहर निकला था, जिसे जांचकर्ताओं ने जाली पाया है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का आरोप है कि जेल के एक कर्मचारी श्रीकांत एस ने सुप्रीम कोर्ट का वह कथित आदेश जाली बनाया था, जिसमें शंकर की रिहाई की बात कही गई थी. जेल का कर्मचारी उस वक्त दोषी कैदी अनुभाग में SDA के तौर पर काम कर रहा था.

पुलिस अब शंकर की रिहाई में सोमशेखर की कथित भूमिका की जांच कर रही है, जिसमें दोषी की पत्नी द्वारा लगाया गया गंभीर आरोप भी शामिल है.

Advertisement
सोमशेखर को परप्पना अग्रहारा पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि उसने कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं किया और मामले से जुड़ी जानकारी छिपाई. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसने आगे की पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया.

चिकपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में 2004 में फास्ट ट्रैक कोर्ट-I ने शंकर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. बाद में ऊपरी अदालतों ने भी उसकी सजा को बरकरार रखा.

पुलिस का कहना है कि जाली आदेश, शंकर की रिहाई और पूर्व जेल अधिकारी पर लगे आरोपों से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | 'एक्स्ट्रा पैसे नहीं दिए तो गाली देकर टैक्सी से उतारा', बेंगलुरु के उबर ड्राइवर पर फूटा विदेशी महिला का गुस्सा

Featured Video Of The Day
Exclusive: लखनऊ में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी, 2008 के बाद पहली बार ऐसे हालात

Topics mentioned in this article
Karnataka
Bengaluru
Jail
Jail Officer
Sexual Assault Attempt