बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, रातभर बैट से हुई पिटाई; मौत के बाद बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक रिश्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने अपनी बेटी के साथ कर्मचारी को देखने के बाद उसे घर में रोके रखा और पूरी रात बैट से पीटता रहा. अगले दिन युवक की मौत हो गई. पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बेटी के साथ मिलने पर भड़का पिता, कर्मचारी की बैट से पीट-पीटकर हत्या; बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेटी के रिश्ते से नाराज पिता बना हत्यारा, कर्मचारी की मौत
  • कर्मचारी की बैट से पीट-पीटकर हत्या, बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
  • दशहरा की छुट्टियों में बढ़ीं नजदीकियां, फिर हुआ खूनी विवाद
बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रिश्तों और गुस्से से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. येलहंका इलाके में एक फैक्ट्री मालिक पर अपने ही कर्मचारी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कर्मचारी को अपनी बेटी के साथ घर में देख लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि कर्मचारी को घर में रोककर पूरी रात बैट से पीटा गया. अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घर में बेटी के साथ मिला था कर्मचारी

NDTV को पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से केरल का रहने वाला था. आरोपी आनंद राज तमिलनाडु का निवासी है और बेंगलुरु के कोगिलु क्रॉस इलाके में रहता है. आनंद राज स्वीट कॉर्न बनाने वाली मशीनों की एक छोटी फैक्ट्री चलाता है. लगभग दो साल पहले उसने किरण को अपने यहां काम पर रखा था. जांच में सामने आया है कि किरण और आरोपी की बेटी के बीच कथित तौर पर नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिससे आनंद राज नाराज था.

Photo Credit: NDTV

तमिलनाडु जाने की बात कहकर लौटा वापस

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को आनंद राज ने अपनी बेटी से कहा था कि वह तमिलनाडु स्थित अपने पैतृक घर जा रहा है. हालांकि कुछ समय बाद वह अपनी पत्नी के साथ वापस येलहंका लौट आया. इसी दौरान किरण आरोपी के घर पहुंचा हुआ था और वह घर के एक कमरे में युवती के साथ मौजूद था. आनंद राज ने दोनों को कथित तौर पर वहीं देख लिया.

पूरी रात बैट से पीटने का आरोप

पुलिस का कहना है कि इसके बाद आनंद राज ने अपनी पत्नी के साथ बेटी को चिक्काबल्लापुर में रिश्तेदारों के घर भेज दिया. वहीं किरण को घर में ही रोक लिया गया. आरोप है कि उसने पूरी रात बैट से किरण की बेरहमी से पिटाई की. अगले दिन भी मारपीट जारी रही. पुलिस के मुताबिक, दोपहर में आरोपी ने किरण के पेट के निचले हिस्से में जोरदार लात मारी, जिसके बाद वह गिर पड़ा.

Advertisement

Photo Credit: NDTV

अस्पताल में हुई मौत

घटना के बाद आनंद राज कथित तौर पर किरण को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी येलहंका पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

दशहरा की छुट्टियों में बढ़ी थी नजदीकी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आनंद राज की बेटी मैसूरु में सेकेंड ईयर पीयूसी की छात्रा है और हॉस्टल में रहती है. दशहरा की छुट्टियों के दौरान वह घर आई हुई थी. इसी दौरान उसकी किरण से कथित रूप से नजदीकियां बढ़ीं.

Advertisement

हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

येलहंका पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आनंद राज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब घटनाक्रम की सभी परिस्थितियों और दोनों के संबंधों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल मामले में विस्तृत जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें : ग्वालियर : SSB जवान ने पत्नी का गला घोंटा, रातभर शव के पास सोया; अंतिम संस्कार से पहले बेटी ने खोला राज

Featured Video Of The Day
'27 में कृष्ण आएंगे' पोस्टर से सपा का सियासी दांव, क्या BJP के राम कार्ड का जवाब है?

Topics mentioned in this article
Bengaluru Murder Case
Employee Beaten Up
Employee Murdered
Relationship Dispute
Karnataka Crime

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं