बंगाल में वोटिंग के बीच BJP उम्मीदवार पर हमला, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO

BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार का दावा है कि कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बंगाल चुनाव की वोटिंग के बीच बीजेपी प्रत्याशी पर हमला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला किया, जिससे उन्हें भागना पड़ा.
  • पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोग शुभेंदु सरकार पर हाथापाई करते हुए देखे गए, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ.
  • शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि कुमारगंज के कई पोलिंग स्टेशनों से उनके पोलिंग एजेंटों को जबरदस्ती हटाया गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दक्षिण दिनाजपुर:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान जगह-जगह से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. मुर्शिदाबाद में टीएमसी और हुमायूं कबीर के बीच झड़प की खबर अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी पर हमले की खबर सामने आई है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया. जिस कारण उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस का एक जवान बीजेपी उम्मीदवार को बचाते हुए घटनास्थल से हटाता नजर आ रहा है. जबकि पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोग बीजेपी प्रत्याशी पर थप्पड़, मुक्का चलाते नजर आ रहे हैं. 

पोलिंग एजेंटों को जबरदस्ती हटाने का आरोप

घटना के बारे में कुमारगंज के BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार का कहना है, "कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में 8-10 पोलिंग स्टेशनों से हमारे पोलिंग एजेंटों को जबरदस्ती हटा दिया गया था. मैंने खुद दखल दिया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें वापस अंदर जाने दिया जाए. जब ​​मैं वहाँ गया तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया"

Advertisement

BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार का दावा है कि कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. चुनाव आयोग ने घटना के विज़ुअल्स में पहचाने गए लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. साथ ही रिपोर्ट तलब की है.

यह भी पढ़ें - मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की, VIDEO

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स  

Featured Video Of The Day
बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस वाले के साथ भागते नजर आए नेता