बंगाल में एग्जिट पोल का खेला! तीन में BJP की बहुमत से सरकार के आसार, एक ने TMC की वापसी का दिया संकेत

West Bengal Exit Poll Result 2026 LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने राज्य में बड़े उलटफेर के संकेत दिए हैं. तीन एजेंसियों ने एग्जिट पोल में BJP की सरकार का अनुमान जताया है. एक ने TMC की चौथी बार सरकार बनने की बात करी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bengal Exit Poll Results 2026

Bengal Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बात करें तो एग्जिट पोल संकेत दे रहा है कि राज्य में पहली बार भगवा पार्टी अपना परचम लहरा सकती है. बंगाल में तीन बार से ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है, लेकिन इस बार बीजेपी चौंकाने वाला रिजल्ट दे सकती है. पोल डायरी, मेट्राइज और पी-मार्क के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने का संकेत दिया गया है. बीजेपी ने इस बार अपनी रणनीति बदलते हुए बंगाल में मुद्दों पर फोकस किया था और ममता बनर्जी पर सीधे हमला करने से बचने की कोशिश की. बंगाली अस्मिता, संस्कृति से भी खुद को जोड़ा.

बंगाल में पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल

तृणमूल कांग्रेस को 177-187 सीटें
बीजेपी को 95 से 110
कांग्रेस को 1 से 3 सीटें

बंगाल चुनाव में पोल डायरी का एग्जिट पोल
टीएमसी- 99-127 सीटें
बीजेपी को 142 से 171 सीटें
कांग्रेस गठबंधन को 3 से 5 सीटें
लेफ्ट को 2 से 3 सीटें

मैट्राइज का एग्जिट पोल
टीएमसी को 125 से 140
बीजेपी को 146 से 161
अन्य को 6-10 सीटें

पी-मार्क का एग्जिट पोल
टीएमसी को 118 से 138
बीजेपी को 150 से 175 सीटें 

प्रजा पोल का एग्जिट पोल
बीजेपी-193
टीएमसी-100

प्रजा पोल का एग्जिट पोल

प्रजा पोल के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के संकेत हैं. बीजेपी को यहां 193 सीटें और टीएमसी को 100 सीटें मिल सकती हैं. बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है. 

Advertisement

बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों चरणों में ताबड़तोड़ रैलियां बंगाल में की हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने खुद बंगाल में 15 दिनों के लिए डेरा डाला. बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान हुआ, इसका भी असर चुनाव परिणाम में पड़ता दिख रहा है. बंगाल चुनाव के पहले चरण में 93 फीसदी और दूसरे चरण मे ं90 फीसदी वोटिंग हुई है. 

एसआईआर के बाद बंपर वोटिंग

बंगाल में एसआईआर के बाद पहली बार हो रही वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रवासी बंगाली बड़े पैमाने पर राज्य में लौटे थे. उन्हें डर था कि कहीं उनका वोट न कट जाए. वहीं भ्रष्टाचार, आरजीकर केस, सिंडिकेट और कानून-व्यवस्था को बीजेपी ने बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में फिर हिमंता सरकार, NDA को पहले से ज्यादा 88-100 सीटों का अनुमान

ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

बंगाल में बीजेपी ने कोलकाता में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने की रणनीति बनाई. पिछली बार नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को इस बार भाजपा ने भवानीपुर सीट से भी ममता के खिलाफ मैदान में उतारा. यही वजह रही कि ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर काफी मेहनत करनी पड़ी. 

ये भी पढ़ें - AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में फिर हिमंता सरकार, NDA को पहले से ज्यादा 88-100 सीटों का अनुमान

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में BJP या TMC किसकी बन रही सरकार? Sucherita Kukreti