न कार, न कोई काफिला... गंजी और हाफ पैंट में 12 KM दौड़कर अभिषेक बनर्जी की सभा में पहुंचे TMC उम्मीदवार

केशियाड़ी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार रामजीवन मांडी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक शिक्षक नेता और खिलाड़ी भी हैं. उनका इस तरह से 12 किमी तक दौड़ते हुए सभा स्थल पर पहुंचना इलाके में चर्चा का विषय है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंजी और हाफ पैंट में 12 KM दौड़कर अभिषेक बनर्जी की सभा में पहुंचे TMC उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद हो चुका है. भाजपा, कांग्रेस और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. राजनीतिक दलों की ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं हो रही हैं. इसी बीच बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. यहां पर पश्चिम मेदिनीपुर के केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रामजीवन मांडी टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की सभा में गंजी और हाफ पैंट पहन सुबह-सुबह 12 किमी की दौड़ लगाकर पहुंचे. 

घोलाई मैदान में थी अभिषेक की जनसभा

केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार एक शिक्षक नेता हैं. साथ ही वह एक खिलाड़ी भी हैं. टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी बुधवार को दांतन (मानिक माइती) और केशियाड़ी (रामजीवन मांडी) इन दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में दांतन के घोलाई मैदान में जनसभा करने पहुंचे. इसी को लेकर सुबह-सुबह ही रामजीवन सभा स्थल पर पहुंच गए. लेकिन किसी गाड़ी या बाइक से नहीं, बल्कि दौड़कर. वह भी गंजी और हाफ पैंट पहनकर उन्होंने दांतन के मनोहरपुर से दौड़ शुरू की.

12 किमी तक दौड़ लगाकर पहुंचे घोलाई मैदान 

हालांकि उनके आसपास कार्यकर्ता और समर्थक बाइक पर मौजूद थे. टीएमसी उम्मीदवार रामजीवन लगभग 12 किमी दौड़कर घोलाई मैदान तक पहुंच गए. टीएमसी उम्मीदवार ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए ही उन्होंने यह दौड़ लगाई है. रामजीवन मांडी ने बताया कि वे कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहते थे और दिखाना चाहते थे कि तृणमूल के उम्मीदवार आम जनता की तरह मेहनत और लगन से चुनाव लड़ रहे हैं. 

बता दें कि केशियाड़ी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार रामजीवन मांडी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक शिक्षक नेता और खिलाड़ी भी हैं. वे शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रह चुके हैं और खेल के प्रति भी गहरी रुचि रखते हैं. उनकी फिटनेस और अनुशासन का यह उदाहरण देखकर स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक काफी उत्साहित नजर आए. उनका इस तरह से 12 किमी तक दौड़ते हुए सभा स्थल पर पहुंचना इलाके में चर्चा का विषय है. 

Advertisement

यह भी पढें-

बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ लड़ेंगे चुनाव, कहा - ये गठबंधन कभी नहीं टूटेगा

बंगाल के मंत्री गुलाम रब्बानी का नाम सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट से गायब, तो क्या अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Featured Video Of The Day
Trump का 15 सूत्रीय Plan: क्या रुक जाएगी Iran-Israel जंग? | Trump’s Peace Proposal for Iran#shorts