यहां दुनिया का बेस्ट म्यूजियम... शशि थरूर बार-बार कर रहे हैं बिहार की तारीफ, मन में क्या है?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं सभी भारतीयों से यह कहना चाहता हूं कि उन्हें पाटलिपुत्र का गौरव, विश्व स्तरीय बिहार संग्रहालय और राष्ट्रपिता को समर्पित भव्य बापू टावर को अवश्य देखना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बिहार में हुए बुनियादी और सांस्कृतिक विकास को देखकर काफी प्रभावित नजर आए. 'नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल' में हिस्सा लेने पहुंचे थरूर ने खुले मन से स्वीकार किया कि बिहार को लेकर उनकी पुरानी धारणाएं अब पूरी तरह बदल चुकी हैं. बिहार की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक बुनियादी ढांचे के संगम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सभी भारतीयों से यह कहना चाहता हूं कि उन्हें पाटलिपुत्र का गौरव, विश्व स्तरीय बिहार संग्रहालय और राष्ट्रपिता को समर्पित भव्य बापू टावर को अवश्य देखना चाहिए.

मैं यहां विशेष रूप से बापू टावर और बिहार म्यूजियम देखने आया हूं, राजनीति करने नहीं. मेरा उद्देश्य बिहार की समृद्ध संस्कृति और यहां हुए विकास को करीब से देखना था. यहां आकर मुझे बेहद सुखद अनुभव हुआ है. मैं पूरे भारत के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप बिहार जरूर आएं और यहां के बापू टावर व बिहार म्यूजियम को देखें. मेरा मानना है कि यहां का म्यूजियम दुनिया के बेहतरीन संग्रहालयों में से एक है.

शशि थरूर

कांग्रेस नेता

उन्होंने कहा कि मैं 20 साल में बिहार का विकास देखकर चकित हूं. उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि लोग यहां रात को नहीं निकलते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है. यहां की सड़कें कितनी अच्छी हो गई हैं.

थरूर ने बिहार की सड़कों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां सेफ्टी और सुरक्षा अच्छी हुई है. उन्होंने अपने एक सहायक के बयान को याद करते हुए कहा कि एक समय बिहार में कोई शाम साढ़े चार बजे के बाद घर से नहीं निकलता था लेकिन अब सब ठीक है. थरूर ने कहा कि वो रात में साढ़े 10 बजे सड़क पर घूमे हैं. उस दौरान उन्होंने कई लोगों को रात में टहलते देखा. उन्होंने पिछले 20 साल में बिहार में हुए कामों की जमकर तारीफ की.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ | Top News