राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों को बाबा बागेश्वर का श्राप, बताया किसे मिले प्रबंधन

बाबा बागेश्वर ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को सनातन का अपमान बताते हुए कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बाबा बागेश्वर का गुस्सा. (NDTV फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बाबा बागेश्वर का गस्सा फूट उठा है
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इससे राम भक्तों की श्रद्धा और सनातन परंपराओं से जुड़े लोगो को आघात पहुंचा
  • उन्होंने कहा कि भगवान राम का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग महादंड पाएंगे
भोपाल:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने भोपाल में कहा कि इससे राम भक्तों की श्रद्धा और धार्मिक, सनातन परंपराओं से जुड़े लोगो को आघात पहुंचा है. उन्होंने कहा कि भगवान राम का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग महादंड पाएंगे. उन्होंने कहा कि रावण ने माता जानकी का हरण किया तो उसका सर्ववंश नाश हुआ वैसे ही उन लोगों को भी महादंड मिलेगा. 

किसे मिले राम मंदिर सेवा की जिम्मेदारी?

बाबा बागेश्वर ने ये भी बता दिया कि मंदिर प्रबंधन का कामकाज किसे सौंपा जाए. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस घटना के बाद राम मंदिर सेवा का काम संत परंपरा के लोगों को ही सौंपा जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान को इंडोनेशिया जाना चाहिए. वहां पांच टाइम की नमाज पढ़ी जाती है लेकिन फिर भी सभी परंपराओं का सम्मान किया जाता है.

सनातन को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त सजा मिले

उन्होंने कहा कि बाली में हिंदुत्व बाहुल्य लोग रहते हैं, वहां हिंदू अपने नववर्ष पर 24 घंटे निर्जला व्रत, मौन व्रत करते हैं. वहां के मुसलमान माइक से आजान नहीं पढ़ते, वे हिंदुओ का सपोर्ट करते हैं. बाबा बागेश्वर ने कहा कि राम मंदिर का दान चोरी कर 'सनातन को नुकसान पहुंचाया गया है, जो भी दोषी हो, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 8 गिरफ्तार

बता दे ंकि राम मंदर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं .श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव  चंपत राय समेत दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. चंपत राय ने अयोध्‍या पुलिस को दुए पहले पहले बयान में चढ़ावा चोरी में उनकी किसी भी भूमिका से इनकार किया है.मामले की जांच लगातार चल रही है. 

ये भी पढ़ें-Exclusive: रामलला के दर्शन से पहले अजय राय नजरबंद, बोले-जेल जाने को भी तैयार, लेकिन मंदिर जाएंगे

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: महंत धर्मदास का बड़ा बयान, बोले- 'अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई'
Topics mentioned in this article
Baba Bageshwar
Ayodhya Ram Mandir
Ram Mandir Donation Scam
Dhirendra Shashtri
Ram Temple Donation Row