आजमगढ़ सपा का गढ़, यहीं से पकड़े जाते हैं आतंकी... ये कहकर नहीं रुकी राजभर की हंसी

योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा के गढ़ आजमगढ़ में ही आतंकवादी होते है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UP Minister OP Rajbhar Mocks Samajwadi Party
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ करार दिया
  • ओपी राजभर ने कहा कि आजमगढ़ से ही अक्सर आतंकवादी पकड़े जाते हैं और यह सपा का गढ़ है
  • यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं

आजमगढ़ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मामले में यूपी सरकार में मंत्री और SBSP प्रमुख ओपी राजभर का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सभी आतंकी आजमगढ़ से ही  पकड़े जाते है. राजभर ने कहा कि आजमगढ़ तो सपा का गढ़ है और वहां से ही आतंकी पकड़ा गया है.

क्या बोले ओपी राजभर?

ओपी राजभर ने कहा, आजमगढ़ का पुराना इतिहास रहा है. हमेशा आतंकी आजमगढ़ से पकड़े जाते हैं. आजमगढ़ सपा का गढ़ है. सपा के गढ़ में आतंकवादी ही पैदा होते है.' राजभर ने यूपी एटीएस की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा, 'हम एटीएस की कार्रवाई की सराहना करते हैं. देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.'

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ का नाम आने के बाद तो समाजवादी पार्टी का नाम आता है. सपा वाले पनाह देते हैं तभी ये लोग यहां रहते हैं. हम आतंकियों को निकालने का काम करेंगे'

यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया आतंकी

बता दें कि यूपी ATS ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े तत्वों के लिए काम करने का आरोप है.

Advertisement

एटीएस के अनुसार, पाकिस्तान स्थित हैंडलर सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को जोड़कर उन्हें धन और धार्मिक उकसावे के जरिए कट्टरपंथी बनाने तथा स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे. जांच में यह भी सामने आया कि आजमगढ़ निवासी मोहम्मद शेख व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा हुआ था और उसकी विचारधारा से प्रभावित होकर जिहाद संबंधी बातें करता था। वह अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा था.

एटीएस के मुताबिक, आरोपी को गैंग के हैंडलरों अजमल गुजर और रजा पाकिस्तानी द्वारा संचालित किया जा रहा था. उसे एक राजनीतिक दल की महिला नेता की हत्या करने के लिए प्रेरित किया गया था और बाद में किसी बड़े मिशन में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: 55 साल के पिता कर रहे 7वीं शादी, नाबालिग बेटे ने किया कुछ ऐसा कि पुलिस तक पहुंच गया मामला

Featured Video Of The Day
बुराड़ी में सिलेंडर के बाद गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका