गुरुग्राम न्यूज: 10 रुपये किराए के झगड़े में ऑटोवाले को पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि नेत्रपाल और पदम को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरुग्राम सेक्टर-9 में ₹10 किराए को लेकर हुई मारपीट में 19 वर्षीय ऑटो चालक विपिन की इलाज के दौरान मौत हो गई.
  • विपिन की चाची की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
  • आरोपियों में राम विशाल दूबे और मानेसर के लक्ष्मण के साथ खेडक़ी माजरा गांव के नेत्रपाल और पदम शामिल हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में ₹10 किराए को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए 19 वर्षीय ऑटो चालक विपिन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के वारापुर गांव निवासी विपिन के रूप में हुई है.

10 अगस्त को विपिन ने अपने परिवार को कॉल कर बताया था कि रवि नगर पेट्रोल पंप के पास किराए को लेकर सवारी से विवाद हो गया है. जब परिवार मौके पर पहुंचा तो देखा कि 5-6 युवक विपिन को लाठी-डंडों से पीट रहे थे. परिवार ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और मारपीट की. विपिन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 16 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विपिन की चाची की शिकायत पर मामला दर्ज किया.

वहीं, मामले में पुलिस ने 12 अगस्त को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के चक जयंतीपुर गांव निवासी राम विशाल दूबे और मानेसर की कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दो और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान गुरुग्राम के खेडक़ी माजरा गांव निवासी नेत्रपाल (25 वर्ष) और पदम (20 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक के साथ 10 रुपये किराए को लेकर मारपीट की थी. पुलिस ने आरोपियों नेत्रपाल व पदम से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक डंडा बरामद किया है.

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि नेत्रपाल और पदम को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है.

साहिल मनचंदा की रिपोर्ट
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | महंगा तेल, अफवाह का खेल! | War News | Iran