गुरुग्राम सेक्टर-9 में ₹10 किराए को लेकर हुई मारपीट में 19 वर्षीय ऑटो चालक विपिन की इलाज के दौरान मौत हो गई. विपिन की चाची की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में राम विशाल दूबे और मानेसर के लक्ष्मण के साथ खेडक़ी माजरा गांव के नेत्रपाल और पदम शामिल हैं.