- ऑस्ट्रेलियाई सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. ऐनी ऐली 17 अक्टूबर को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 को संबोधित करेंगी.
- ऐनी ऐली एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 के पहले दिन 'बहुसंस्कृतिवाद कैसे दुनिया को आकार देता है' विषय पर बोलेंगी.
- एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 से 18 अक्टूबर तक हो रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. ऐनी ऐली एक अहम मिशन पर भारत आई हैं. वह 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहे एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में संबोधित करेंगी. ऐनी ऐली ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय विकास, बहुसांस्कृतिक मामले और लघु व्यवसाय की मंत्री हैं.
ऐली की यात्रा का मिशन
उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य यहां के लोगों से सीधा संवाद और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना है. ऑस्ट्रेलिया में करीब 10 लाख लोग भारतीय मूल के हैं लिहाजा अपनी भारत यात्रा के दौरान ऐली भारत के वरिष्ठ राजनेताओं और धार्मिक प्रमुखों से मिलेंगी ताकि ऑस्ट्रेलिया-भारत सामुदायिक संबंधों में और मजबूती आए.
संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर
ऐली ऑस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम संघीय कैबिनेट मंत्री हैं जो यहां भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय कैसे ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पहचान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस पर बात करेंगी और वह द्विपक्षीय कूटनीति में बहुसंस्कृतिवाद पर भी जोर देंगी.
ऐली का यह दौरा स्पष्ट करता है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी विदेशी नीति में हिंद महासागर क्षेत्र में बहु-सांस्कृतिक पहुंच और क्षेत्रीय स्थिरता को जोड़ते हुए अपने संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहता है.
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025, दुनिया भर के विचारकों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के लीडर्स को एक साथ लाने की अपनी परंपरा बनाए रखेगा. इस साल की थीम है- रिस्क, रिसॉल्व और रिन्युअल (Risk, Resolve and Renewal). इसका समिट का फोकस तेजी से बदल रहे वैश्विक परिदृश्यों को संभालने के लिए बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देना होगा. एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 से 18 अक्टूबर तक हो रहा है.