ऑस्ट्रेलियाई सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. ऐनी ऐली 17 अक्टूबर को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 को संबोधित करेंगी. ऐनी ऐली एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 के पहले दिन 'बहुसंस्कृतिवाद कैसे दुनिया को आकार देता है' विषय पर बोलेंगी. एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 से 18 अक्टूबर तक हो रहा है.