असम में दिनदहाड़े डकैती, बदमाशों ने पिस्‍तौल दिखाकर लूटे करोड़ों के जेवरात

असम के बरपेटा रोड टाउन में सेनको अलंकार ज्वेलरी शोरूम में पांच नकाबपोशों ने हथियार दिखाकर करोड़ों रुपये के गहने लूट लिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पिस्‍तौल दिखाकर 5 नकाबपोशों ने लूटा ज्‍वेलरी शोरूम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम के बरपेटा रोड टाउन में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने लूटे
  • सेनको अलंकार ज्वेलर्स पर हुई इस घटना में पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया गया था
  • लूट की अनुमानित राशि चार करोड़ से बारह करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, जिसमें सोना, चांदी और हीरे शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बरपेटा:

असम में दिनदहाड़े चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें करोड़ों रुपये की ज्‍वेलरी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. बरपेटा रोड टाउन में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज डकैती ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पांच हथियारबंद डकैतों के एक गिरोह ने शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम, 'सेनको अलंकार' पर धावा बोलकर करोड़ों रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए. 


पिस्‍तौल दिखाकर 5 नकाबपोशों ने लूटा ज्‍वेलरी शोरूम 
 

​यह वारदात शहर के व्यस्ततम इलाके दुर्गाबाड़ी रोड पर स्थित 'सेनको अलंकार ज्वेलर्स' में हुई. जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त जब शोरूम में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी पिस्तौल से लैस पांच नकाबपोश बदमाश शोरूम के अंदर घुस आए. गिरोह ने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और शोरूम में रखे कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

करोड़ों की लूट... 

​लुटेरे अपने साथ करोड़ों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं. हालांकि, लूट की सही राशि का अभी आधिकारिक आकलन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह आंकड़ा 4 करोड़ से लेकर 12 करोड़ रुपये तक हो सकता है. लूटे गए सामान में सोने के गहने, हीरे के आभूषण, चांदी के सामान और नकदी शामिल है.

ये भी पढ़ें :- क्या बैंक लॉकर में Gold और कीमती सामान सेफ है? गायब हुआ तो कौन लेगा जिम्मेदारी, जानिए क्या कहता है नियम

​'सेनको अलंकार' के मालिक असित देवनाथ हैं, जो कोकराझार के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें :- कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने, फरीदाबाद के 'खान साहब' की ईमानदारी, परिवार खुशी से फूला न समाया

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | BLA Attack Pakistan | 7 Pakistani रोते-बिलखते मांग रहे जान की भीख | Baloch Army