दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पालम अग्निकांड के घटनास्थल का दौरा किया

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पालम अग्निकांड के घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने इस दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा दौरा छोड़ दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे पालम के पीड़ित परिवार से मिलने शोक सभा में पहुंच गए।.‘‘आप'' नेताओं के पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका. भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर अरविंद केजरीवाल ने कड़ी नाराजगी जताई. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीड़ित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और गोवा में पार्टी ऑब्जर्वर का काम कर रहे थे. मैं खुद भी अभी गोवा गया हुआ था, जहां पीड़ित कार्यकर्ता मेरे साथ ही थे, लेकिन इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर उन्हें तुरंत दिल्ली आना पड़ा. उन्होंने कहा कि मैं गुरुवार को ही गोवा से लौटा हूं और एयरपोर्ट से सीधे पीड़ित परिवार से मिलने यहां आया हूं। यह बहुत ही दर्दनाक घटना है. मुझे पता चला है कि फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंची और जब मौके पर पहुंची तो उसकी लिफ्ट काम ही नहीं कर रही थी. अगर फायर ब्रिगेड ने समय पर उचित कदम उठाया होता और फंसे लोगों को मदद मिल गई होती तो शायद उन लोगों की जान बचाई जा सकती थी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि इस पूरी घटना की जांच की जाए कि आखिर आग कैसे लगी और मौके पर फायर ब्रिगेड की मशीनें काम क्यों नहीं कर रही थीं? आग क्यों लगी? इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार की हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran US War: Ceasefire पर पाक की फजीहत, आरजू काजमी ने क्या बताया? |Breaking News
Topics mentioned in this article