राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी AAP, जानें अन्ना हजारे ने केजरीवाल को क्या दी नसीहत

पंजाब में आम आदमी पार्टी में सेंध क्यों लगी, आखिर राघव चड्ढा समेत 7 सासंदों ने पार्टी छोड़ बीजेपी का रुख क्यों किया, इस पर अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आम आदमी पार्टी सांसदों के बीजेपी में जाने पर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राघव चड्ढा समेत सात आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं
  • अन्ना हजारे ने कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत कारणों और पार्टी की कामकाजी स्थिति पर निर्भर होता है
  • राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

चुनाव बंगाल में चल रहे हैं और खेला पंजाब में हो गया. पूरा देश बंगाल की बंपर वोटिंग ही देखता रह गया उधर आम आदमी पार्टी में टूट मच गई. राघव चड्ढा समेत सात AAP राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहा है. राघव, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने तो बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उनके हाथों मिठाई भी खाई. आखिर राघव समेत इन नेताओं को ये कदम क्यों उठाना पड़ा, इस पर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राघव, अशोक ने क्यों छोड़ी पार्टी?

अन्ना हजारे ने कहा कि लोकतंत्र में, कहां जाना है और कहां रहना है, यह व्यक्तिगत पसंद और राय का मामला है. अगर उन्होंने पार्टी छोड़ी है, तो उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा या उनके अपने कारण रहे होंगे. अन्ना ने कहा कि अगर पार्टी ठीक से काम कर रही होती, तो ये लोग पार्टी नहीं छोड़ते. मतलब यह कि अन्ना हजारे का मतलब है कि आम आदमी पार्टी शायद उस एजेंडे पर काम कर ही नहीं रही जिसे लेकर वह लोगों के बीच आई थी. 

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी AAP

राघव चड्ढा राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का खास चेहरा हुआ करते थे. उनके और अन्य नेताओं के AAP छोड़ बीजेपी में शामिल होने की खबर ने केजरीवाल की पार्टी को झटका दिया है. बता दें कि राघव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से दो-तिहाई ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में बीजेपी में शामिल होंगे.उन्होंने बताया कि  सांसद हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल भी आप छोड़ रहे हैं.

Advertisement

AAP अपने फायदे के लिए कर रही काम

उन्होंने कहा, "आप, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है." राघव ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब हाल ही में चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया और उनकी जगह मित्तल को नियुक्त कर दिया." उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने ही फायदे के लिए काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- केजरीवाल को लग गई थी बगावत की भनक, सांसदों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन तब तक खेला हो चुका था

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon