अमृतसर के पास ट्रेन में लगी आग, धू-धू कर जलीं कर्मभूमि एक्सप्रेस की 4 बोगियां, मचा हड़कंप

ट्रेन में आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही सभी बाहर की ओर दौड़ पड़े. आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमृतसर में ट्रेन में लगी आग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमृतसर के पास एक ट्रेन में आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया
  • ट्रेन राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा स्टेशन पर अचानक आग लगने के कारण रोक दी गई
  • आग लगने की घटना में किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है

पंजाब के अमृतसर के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया. अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. राजपुरा में आग लगने की खबर फैलते ही वहां अफरातफरी मच गई. ट्रेन को राजपुरा से 15 km दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास रोक दिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. अमृतसर से निकली ट्रेन आग लगने की सूचना के बाद बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई. आग पर काबू पा लिया गया है.

दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर  सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस (अमृतसर - न्यू जलपाईगुड़ी) के इंजन से पांचवें कोच में आग लग गई है, गाड़ी को तुरंत सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास मध्य सरहिंद -राजपुरा के बीच रोक दिया गया, जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई.

ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग

ट्रेन में आग लगते ही कुछ बोगियां धू-धूकर जलने लगीं. यात्रियों को जैसे ही पता चला कि ट्रेन में आग लग गई है. वहां हड़कंप मच गया. गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.ट्रेन से धुआं निकलता देखा जा सकता है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

चार बोगियां जलकर हुईं राख

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में बसंतपुर स्टेशन के पास आग लगने की ये घटना हुई. बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही सभी यात्री बाहर दौड़ पड़े. ट्रेन में आग की खबर सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बोगियों को जलते और धुआं उठते देखा जा सकता है. वहीं दूर खड़ी भीड़ भी वीडियो में दिखाई दे रही है. आग कितनी तेज रही होगी इसका अंदाजा बोगियों का हाल देखकर ही लगाया जा सकता है.

Advertisement

पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा, "हमें करीब दोपहर को ट्रेन के कुछ डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद मैंने और एसएसपी साहब ने तुरंत प्रशासनिक टीमों को मौके पर भेजा तथा अस्पतालों को अलर्ट कर दिया. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कोई यात्री गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुआ है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरएम साहब मौके पर मौजूद हैं. यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है. मैं सभी यात्रियों के परिजनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है."

ये भी पढ़ें- स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! ना फ्लेक्सी फेयर, न डायनेमिक किराया; जानिए कोच और रिजर्वेशन के नए नियम

Advertisement

Topics mentioned in this article
Punjab News
Amritsar Train Fire
Train Fire Accident
Punjab Trains

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं