अमित शाह आज बंगाल में गरजेंगे, मौलाना मदनी की आजमगढ़ में बड़ी बैठक

नासिक कुंभ के मद्देनजर सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और 13 अखाड़ों के प्रमुखों की नासिक में आज अहम बैठक होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पार्टी की रैली और रणनीतिक बैठक के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अपने दिन की शुरुआत कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के उद्घाटन के साथ करेंगे. बाद में दिन में, अमित शाह नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी सम्मेलन में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे.

गृह मंत्री का कार्यक्रम

  • 11:00 बजे प्रस्थान होटल जे.डब्ल्यू. मैरियट, कोलकाता सड़क मार्ग से
  • 11:15 बजे आगमन सीएफएसएल राजारहाट, कोलकाता पश्चिम बंगाल
  • 11:20 - 12.20 बजे न्यू टाउन, राजारहाट, कोलकाता पश्चिम बंगाल में सीएफएसएल कोलकाता की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए आरक्षित
  • 14:20-15:50 बजे एनआईएस, कोलकाता में सम्मेलन के लिए आरक्षित
  • 15:55 बजे प्रस्थान नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता सड़क मार्ग से
  • 16:05 बजे आगमन स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर और सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता
  • 16:10 -17:10 बजे स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर और सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता में बैठक के लिए आरक्षित

 आज मौलाना अरशद मदनी की मौजूदगी में आजमगढ़ में जमीयत की बड़ी बैठक होगी, जिसमें मुस्लिम समुदाय के हितों पर चर्चा होगी। मुस्लिम धर्मगुरु यूपी में मदरसों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर बोलेंगे.

नासिक कुंभ के मद्देनजर सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और 13 अखाड़ों के प्रमुखों की नासिक में आज अहम बैठक होगी.

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद व्याख्यानमाला के 60 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्मारक संगोष्ठी के समापन सत्र को आज संबोधित करेंगे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | महंगा तेल, अफवाह का खेल! | War News | Iran