बंगाल में बीजेपी के हौसले कैसे बुलंद? अमित शाह ने सुनाया 80 साल की बुजुर्ग और जबरदस्त भीड़ वाला किस्सा

West Bengal Election: गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव के दौरान अपने एक ऐसे अनुभव को साझा किया, जिसे वह कभी नहीं भूल सकेंगे. ये एक बुजुर्ग महिला के आशीर्वाद से जुड़ा है, उन्होंने सबकुछ डिटेल में बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमित शाह ने सुनाया बंगाल रैली से जुड़ा किस्सा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने कोलकाता में रोड शो के दौरान बीजेपी को मिली जबरदस्त भीड़ और समर्थन का अनुभव साझा किया
  • 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भी बीजेपी को आशीर्वाद दिया, जो बड़ी ताकत है
  • अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी 152 सीटों में से 110 से अधिक सीटें जीत सकती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बीजेपी को यहां कितना प्यार मिल रहा है. किस हौसले के भरोसे बीजेपी यहां तेजी से आगे बढ़ रही है.उन्होंने बंगाल के अपने एक रोड शो के अनुभव को साझा किया, जिसे वह कभी नहीं भूल सकेंगे. अमित शाह ने बताया कि 23 अप्रैल के रोड शो में इतनी जबरदस्त भीड़ थी कि किसी युवा के लिए भी वहां खड़ा रहना मुश्किल होता. उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ थी कि अगर मैं एक न्यूट्रल मतदाता होता तो इतनी भीड़ देखकर अपने घर चला जाता. लेकिन एक 80 साल की वृद्ध माता इतने धक्के खाकर भी वहां खड़ी थीं. मैं गाड़ी में बैठा तभी मेरी नजर पड़ी कि माता जी हाथ हिलाकर कुछ कह रही हैं. तभी मैं गाड़ी से बाहर निकला और उनके पास गया. 

अमित शाह ने सुनाया बूढ़ी महिला का किस्सा

अमित शाह ने कहा कि 80 साल की बुजुर्ग महिला ने जिस तरह से मुझे आशीर्वाद दिया, ये कोई व्यक्तिगत  बात नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी को उनका आशीर्वाद था. इतने धक्के खाकर बीजेपी के समर्थन में वहां खड़ा रहना ही आशीर्वाद है. लेकिन फिर भी आगे आकर, पुलिस की बैरिकेडिंग को लगभग तोड़कर मिलकर आशीर्वाद देना, इस तरह के आशीर्वाद व्यक्तिगत जीवन में बहुत बड़ी ताकत और हौसला होते है. जब इतनी बूढ़ी मां आकर आशीर्वाद दे फिर इस भाई को कितनी भी गाली पड़ें कोई असर नहीं होता है. 

बंगाल में 110 से अधिक सीटें जीतने का दावा

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीतेगी. भाजपा की बंगाल टीम ने अपना आकलन किया है, इसके आधार पर वे कह सकते हैं कि 152 सीटों में से भाजपा के 110 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को भी ध्यान में रखते हुए भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है.

बंगाल ने परिवर्तन के लिए वोट डाला

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान को लेकर अमित शाह ने कहा कि गुरुवार को बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है. उन्होंने कहा, "मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है, वो पूरे देश के लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है. मैं प्रथम चरण में वोट डालने वाले बंगाल के सभी मतदाताओं का अभिनंदन और धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से भरोसे की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे."

Advertisement

ये भी पढ़ें- दीदी जाने वाली हैं, BJP आने वाली है... बंगाल की बंपर वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा दावा

Featured Video Of The Day
सिर्फ 100 रुपए का सामान... बालेन शाह के नए फरमान से गुस्साई नेपाली महिला, फाड़ी सामान से भरी पॉलीथीन