बंगाल में बॉर्डर पर बाड़ लगेगा, घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे: सीमांचल में बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा किया जाएगा और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर भेजा जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने बंगाल में BJP की सरकार बनने का दावा करते हुए सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने का आश्वासन दिया
  • शाह ने कहा कि घुसपैठियों से न केवल चुनाव प्रभावित होते हैं बल्कि वे गरीबों का हक भी मारते हैं
  • शाह ने घुसपैठियों को हटाने का संकल्प दोहराया और जल्द ही घुसपैठियों से मुक्त करने का वादा किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि इसके बाद वहां सीमा पर बाड लगाने का काम पूरा किया जाएगा और एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा. बिहार के अररिया में सशस्त्र सीमा बल के एक कार्यक्रम में डेमोग्राफी चेंज और हाई पावर डेमोग्राफी मिशन पर शाह ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकी का बदलाव किसी भी देश के लिए स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं करता."अतिक्रमण से, अवैध घुसपैठ से होने वाला बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल, तीनों के लिए बहुत खतरनाक होता है."

बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी: अमित शाह

शाह ने कहा कि इसलिए सरकार ने निर्णय किया है कि उच्च स्तर पर जनसांख्यिकीय परिवर्तन की उच्च स्तरीय समिति (हाई पावर डेमोग्राफी मिशन) बनाई जाएगी और वह समिति सीमांत क्षेत्रों सहित पूरे देश की जनसंख्या संरचना के परिवर्तनों का बारीकी से अध्ययन करेंगी तथा भारत सरकार को इसे संतुलित बनाने के उपाय सुझाएंगी. शाह ने कहा कि "जनसांख्यिकीय परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बंगाल, झारखंड और बिहार हैं. बंगाल में अभी चुनाव हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार वहां भाजपा की सरकार बनने वाली है. वहां सरकार का पहला एजेंडा सीमा पर बाड़ का काम समाप्त करना और एक-एक घुसपैठिये को बाहर करना होगा.

शाह ने बिहार के लोगों को याद दिलाया कि हमने चुनाव में बिहार की जनता से वादा किया था कि हम बिहार को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे. इसका मतलब केवल मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना नहीं है. हम कृतसंकल्पित हैं कि एक-एक घुसपैठिये को भारत की भूमि से चुन-चुनकर बाहर भेजने का काम करेंगे.

पूरे देश को हम घुसपैठियों से मुक्त करेंगे: अमित शाह

शाह ने कहा कि भाजपा और हमारी सरकार यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि यह वादा चुनावी वादा नहीं था मोदी सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि पूरे देश को हम घुसपैठियों से मुक्त करेंगे. सीमांचल क्षेत्र में इसकी शुरुआत कुछ ही समय में होने वाली है. मैं स्वयं चुनाव के वक्त चार दिन सीमांचल में रहा, कई जिलों में गया और यह वादा किया कि हम पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे.

शाह ने कहा कि आम तौर पर नेताओं के वादे जनता को याद कराना पड़ता है, लेकिन आज मैं सीमांचल की जनता को अपना वादा याद दिलाना चाहता हूं. क्योंकि मुझे सीमांचल की जनता का सहयोग चाहिए.

पूरा देश इस मुद्दे पर काम करे: अमित शाह

घुसपैठिये सिर्फ़ चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं, वे गरीबों के राशन में भी हिस्सेदारी ले जाते हैं, रोज़गार में युवाओं की संभावनाओं को क्षीण करते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा चुनौती हैं. शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सारा देश इस विषय पर काम करे और घुसपैठियों से मुक्ति का अभियान अपने हाथ में ले. इन तीन दिनों में भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय, बिहार सरकार के गृह विभाग, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर, एसपी और कई अन्य संगठनों के साथ विस्तृत बैठक कर हम एक कार्ययोजना बना रहे हैं. सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर जितने अवैध अतिक्रमण हैं, उन सभी अतिक्रमणों को इस अभियान के अंतर्गत ध्वस्त किया जाएगा और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भारत से बाहर भेजने का कार्य भी शुरू किया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: पीएम नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की पूरी लिस्ट

Featured Video Of The Day
CM Yogi Japan Visit | CM योगी का नमस्ते जापान, यूपी में निवेश का नया 'इंजन'!
Topics mentioned in this article