मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित

मध्य-पूर्व के इन स्थानों से यात्रियों को इंडिगो के व्यापक नेटवर्क के जरिए भारत और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती रहेंगी. हालांकि, नेटवर्क में किए गए इन बदलावों के तहत दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैराह, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए इंडिगो की उड़ानें 28 मार्च तक स्थगित रहेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडिगो ने मध्य-पूर्व के लिए 16 से 28मार्च तक कुल दो सौ बावन साप्ताहिक उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है.
  • सऊदी अरब के लिए सौ छब्बीस, ओमान के लिए अट्ठाईस, और यूएई के लिए अठानवे साप्ताहिक उड़ानें उपलब्ध रहेंगी.
  • दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैराह, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए उड़ानें 28 मार्च तक स्थगित रहेंगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मध्य-पूर्व में बदलती स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने अपने संचालन में कुछ सावधानीपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है. 16 से 28 मार्च तक एयरलाइन मध्य-पूर्व के लिए और वहां से कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी. इंडिगो लगभग अपने नियमित शेड्यूल पर वापस आ गई है. एयरलाइन सऊदी अरब के लिए 126 साप्ताहिक उड़ानें और ओमान के लिए 28 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी. इसके अलावा यूएई के लिए 98 साप्ताहिक उड़ानें चलाई जाएंगी.

एयरलाइन ने कहा है कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. मौजूदा भू-राजनीतिक जोखिम, एयरस्पेस पर प्रतिबंध, हवाईअड्डों की सीमाएं, ईंधन और बीमा की बढ़ती लागत तथा अन्य अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए उड़ानों की क्षमता तय की जा रही है. इन कदमों का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षित और भरोसेमंद उड़ान सेवाएं बनाए रखना है.

मध्य-पूर्व के इन स्थानों से यात्रियों को इंडिगो के व्यापक नेटवर्क के जरिए भारत और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती रहेंगी. हालांकि, नेटवर्क में किए गए इन बदलावों के तहत दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैराह, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए इंडिगो की उड़ानें 28 मार्च तक स्थगित रहेंगी.

एयरलाइन ने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वह अपने यात्रियों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है. जरूरत पड़ने पर फंसे हुए यात्रियों के लिए अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जा सकती हैं. यात्रियों को जानकारी देने के लिए इंडिगो अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट जारी कर रही है. यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले नवीनतम फ्लाइट जानकारी और ट्रैवल एडवाइजरी जरूर देखने की अपील की गई है.

Advertisement

एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है और परिस्थितियों के अनुसार अपने संचालन में बदलाव करती रहेगी. इंडिगो ने कहा कि यात्रियों, क्रू और विमानों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें :  Explainer: LPG संकट के बीच PNG कंज्यूमर क्यों हैं रिलैक्स? वजह जान लीजिए

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz से गैस को लेकर भारत-ईरान में बन गई बात? Mojtaba Khamenei | PM Modi
Topics mentioned in this article