'दुनिया देख रही है, कौन गुंडागर्दी कर रहा है?' ईरान पर अटैक पर क्या बोले शिया मौलवी

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले की भारत में शिया मौलवियों ने निंदा की है. शिया मौलवियों ने इस हमले को अफसोसजनक बताया है. शिया मौलवी कल्बे जवाद ने कहा कि दुनिया देख रही है कि असल गुंडा कौन है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई शहरों सहित तेहरान में सैन्य हमले किए हैं
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के दफ्तर के पास भी हमला हुआ, लेकिन वे सुरक्षित हैं
  • ईरान ने जवाबी कार्रवाई में सऊदी, बहरीन और यूएई में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले किए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने हमला कर दिया है. कई दिनों से ईरान पर हमले की आशंका थी और शनिवार सुबह इजरायल-अमेरिका ने मिलकर अटैक कर दिया. राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में बमबारी हो रही है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के दफ्तर के पास भी हमला हुआ है. हालांकि, खामेनेई को पहले ही सुरक्षित जगह ले जाया जा चुका था. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी, बहरीन और यूएई समेत मध्य पूर्व के कई देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया है.

ईरान पर हमले को लेकर भारत में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. भारत में शिया मुस्लिम संगठनों ने इस हमले की निंदा की है. कश्मीर के बड़गाम में शिया मुस्लिमों ने खामेनेई के बड़े-बड़े पोस्टरों के साथ ईरान के समर्थन में और अमेरिका-इजरायल के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए.

मौलाना अब्बास बोले- रमजान में हमला अफसोसजनक

शिया धर्मगुरुओं ने भी इस हमले की निंदा की है. ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि जिस तरीके से इजरायल ने ईरान पर हमला किया है वो अफसोसजनक है. रमजान का महीना चल रहा है. जिस महीने में जंगें रोक दी जाती हैं, उस महीने में ये काफीर और शातिर इजरायल ने जिस तरीके से हमला किया है, अब इजरायल और अमेरिका को ईरान के पलटवार के लिए तैयार रहना चाहिए. खाड़ी के अंदर अमेरिका के जितने भी अड्डे हैं, उन्हें तबाह कर देगा. पहले भी खामेनेई साब ने अमेरिका और इजरायल को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया था और ट्रंप को सीजफायर करना पड़ा था.

उन्होंने कहा कि ये लड़ाई इंसानियत की लड़ाई है जो ईरान लड़ रहा है. ईरान ने इसकी शुरुआत नहीं की है. इसकी पहल अमेरिका और इजरायल ने की है और इसका जवाब दिया जाएगा. मैं सरकार से अपील करूंगा कि इजरायल से ताल्लुकात न रखें.

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा- फेल होगी गुंडागर्दी

शिया मौलवी मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि ईरान ने कभी किसी पर अटैक नहीं किया. इतिहास उठाकर देख लें कि ईरान ने कभी हमला नहीं किया. हमेशा ईरान पर हमला हुआ है. जब बातचीत चल रही है जेनेवा में और उसके बावजूद अटैक हो रहा है. दुनिया देख रही है कि क्रिमिनल कौन है? ये अमेरिका की प्लानिंग है कि पूरी दुनिया उसकी गुलाम बन जाए. अपनी नाजायज चीजें मनवाना चाहता है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि यही हिंदुस्तान के साथ उनकी प्लानिंग है. वह चाहते हैं कि हिंदुस्तान उनकी बात माने. दुनिया देख रही है कि असल गुंडा कौन है? और किसकी गुंडागर्दी चल रही है? उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की गुंडागर्दी पहले भी फेल हुई है और अब भी फेल होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
पाक-अफगान में जंग का ऐलान!कौन कितना ताकतवर है?