हंसती मुस्कराती निकिता चली गई... अंबाला में नशे में धुत पुलिस वाले की बेकाबू कार ने छीन लीं खुशियां

Ambala News: हरियाणा के अंबाला शहर में हिट एंड रन केस सामने आया है, जहां नशे में धुत पुलिस अफसर की लापरवाही के कारण 24 साल की लड़की निकिता बजाज की जान चली गई

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Road Accident in Ambala

हरियाणा के अंबाला शहर में एक भयानक सड़क हादसे में 22 साल की लड़की की मौत हो गई. नशे में धुत एक पुलिस अधिकारी ने कार से उसे टक्कर मार दी. गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और अधिकारी को पुलिस के हवाले किया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि एक पुलिस अफसर की लापरवाही ने उनकी हंसती मुस्कराती निकिता को उनसे छीन लिया.अंबाला के काली पलटन पुल के नजदीक नशे में धुत पुलिस कर्मी ने अपनी गाड़ी से पहले एक ई रिक्शा और टक्कर मारी और फिर रिक्शा से गिरी लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी.

इसके बाद जम कर बवाल हुआ और गुस्साए लोगों ने नशे में धुत पुलिस कर्मी को पुलिस के हवाले किया हालांकि मौके पर ही निकिता ने दम तोड़ दिया. फिलहाल परिजन अंबाला के नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

Nikita Bajaj

22 साल की निकिता की जान चली गई

अंबाला के सिविल अस्पताल में देर रात इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ. दरअसल अंबाला के काली पलटन पुल के नजदीक ये घटना हुई, जहां एक गाड़ी चालक पुलिस कर्मी ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इसके बाद रिक्शा में सवार 22 साल की निकिता गिर गई. लेकिन गाड़ी चालक रुका नहीं और बेरहमी से निकिता के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, मौके पर ही निकिता ने दम तोड़ दिया. दूसरी तरफ, गुस्साए लोगों ने गाड़ी चालक को पकड़ लिया और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गाड़ी एक पुलिस कर्मी चला रहा था और वो नशे में था. नशे की हालत में उसने निकिता पर गाड़ी चढ़ा दी.

Ambala Road Accident

ई रिक्शाचालक ने सुनाई कहानी

ई रिक्शाचालक रविंदर सिंह ने कहा, मैंने बस अड्डे से चार सवारी ली थीं. इसमें दो सवारी मॉडल टाउन और दो जर्नली की थीं. हम जब काली पलटन पुल पार कर रहे थे तो सौ की स्पीड से आ रहे पुलिसवालों ने हमारी गाड़ी को ठोंक दिया. ई रिक्शे से उछलकर लड़की सड़क पर गिरी तो होंडा सिटी कार चला रहे पुलिस वाले ने उसे कुचल दिया. वो पुलिस कर्मी इतना नशे में धुत था कि लड़की को कुचलने के बाद उसकी गाड़ी न जाने कैसे रुकी. 

ये भी पढ़ें - कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में बड़ा एक्शन, पुलिस ने शिवम मिश्रा को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम में नौकरी करती थी निकिता

भाई ने बताया कि मेरी बहन गुरुग्राम में काम करती है और भाई के साथ दिल्ली आ रही थी. तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. अस्पताल में परिजनों ने भारी हंगामा किया और आरोपी पुलिसकर्मी को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे. हालांकि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने चैनल गेट बंद करके उन्हें बाहर रखा. 

तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाई

इस बारे में जानकारी देते हुए ई रिक्शा चालक ने बताया कि काली पलटन पुल के नजदीक जब उसका ई रिक्शा पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने आकर टक्कर मारी, जिसमें निकिता रिक्शा से गिर गई और इसके बाद गाड़ी चालक ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. गाड़ी चालक पुलिसकर्मी नशे में धुत था मौके पर ही निकिता की मौत हो गई. नशे में पुलिसकर्मी को पुलिस के हवाले सौंपा गया, हालांकि अभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और नशे में गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case में 200 करोड़ के मालिक की मौत, Tantrik Kamaruddin का खौफनाक