- बिहार का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आमस से दरभंगा तक लगभग 189 किलोमीटर लंबा है
- इस एक्सप्रेसवे के खुलने से पटना से दरभंगा का सफर चार घंटे से कम समय में पूरा हो सकेगा
- एक्सप्रेसवे गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा समेत सात जिलों को जोड़ता है
बिहार को एक नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. पीएम मोदी इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन शनिवार को करेंगे. आमस–दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे राज्य का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है. इसे NHAI ने बनाया है. आमस से दरभंगा तक इसे करीब 189 किमी लंबा बनाया गया है. यह एक्सप्रेसवे गया जिले के आमस से शुरू होगा और दरभंगा के बेला नवादा क्षेत्र तक जाएगा. इसके शुरू होते ही पटना से दरभंगा चार घंटों से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा. इसके खुलने से NH-27 और NH-322 जैसे प्रमुख नेशनल हाईवे तक शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी. वहीं नेपाल मिथिला को सीधे पटना और गया जी से जोड़ा जा सकेगा.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई-चौड़ाई
आमस–दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 189 किलोमीटर है. इस चार लेन रोड को भविष्य में 6 लेन तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है. इसके खुलते ही गया, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई अन्य जिलों तक पहुंचना पहले से भी ज्यादा आसान हो जाएगा.पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड होने की वजह से इस एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरेंगे.एक जगह से दूसरी जगह तक जाने में समय की भी बचत होगी.
आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों से गुजरेगा
बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों से होकर गुजरेगा. यह गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई अन्य जिलों को आपस में कनेक्ट करेगा.इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी.
आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे की कुल लागत
इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स और राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन जैसी एजेंसियों ने मिलकर इसे बनाया है.इस प्रोजेक्ट के तहत कई बड़े और छोटे पुलों के साथ ही फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज भी बनाए गए हैं.
फ्यूल स्टेशन, पार्किंग और रेस्टोरेंट की सुविधा
यात्रियों के सुरक्षित और सुविधाजनक सफर को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट के तहत दो अत्याधुनिक वे-साइड एमेनिटीज विकसित की गई हैं. एक फेसिलिटी दरभंगा में और दूसरी समस्तीपुर में बनाई गई है. यहां यात्रियों को फ्यूल स्टेशन, पार्किंग और रेस्टोरेंट के साथ ही रेस्ट रूम जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं