बिहार में 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 50 KMPH की रफ्तार से हवा और भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने लगभग पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार (29 अप्रैल) को सभी 38 जिलों में बादल गरजेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bihar Rain Strom Alert (फाइल फोटो)
Bihar News:

बिहार में तेजी से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है. हालांकि आंधी-बारिश से किसान प्रभावित होंगे. मौसम विभाग ने लगभग पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार (29 अप्रैल) को सभी 38 जिलों में बादल गरजेंगे इसके साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने राज्य के 19 जिलों में 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया है. जबकि बाकी बचे 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

हवा के साथ भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि जिन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है वहां तेज रफ्तार से हवा चलेगी. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा (KMPH) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है.

विभाग ने कहा कि ‘ऑरेंज अलर्ट' वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि वहां तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने की अधिक आशंका है.

IMD देश में मौसम संबंधी ‘अलर्ट' जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है. इनमें ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) अलर्ट शामिल हैं.

किसानों को सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने आम लोगों, विशेषकर किसानों, मजदूरों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने लोगों को खुली जगहों, खेतों और ऊंची इमारतों से दूर रहने, बिजली के खंभों, पेड़ों और धातु की वस्तुओं से बचने तथा मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है. पशुधन को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है.

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रणाली के प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि आंधी-बारिश के बाद उमस बढ़ने का भी अनुमान है.

पटना और आसपास के इलाकों में मिलेगी राहत

तेज हवाओं और बादलों के कारण राज्य की राजधानी पटना समेत कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Bihar: खेल विभाग का कारनामा, शौचालय की टंकी के ऊपर बना दिया 7 लाख का ओपन जिम, तर्क सुनकर घूम जाएगा सिर

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | Suvendu Adhikari की सीट पर जय श्री राम Vs जॉय बांग्ला की जंग !